फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद नाक की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

Thu, 04 Feb 2021 03:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आए दिन हम किसी न किसी समस्या से घिर जाते हैं, जिससे हमें काफी तकलीफ होती है। इसी में से एक परेशानी है नाक का बंद होना। इस वजह से सिर में दर्द, बदन दर्द, अच्छा महसूस न होने जैसी कई परेशानियां होती हैं। नाक बंद होने को साइनोसाइटिस और आम भाषा में इसे साइनस कहते हैं। सर्दी का मौसम आते ही नाक बंद होने जैसी दिक्कत काफी लोगों को होती है, जिसकी वजह से फिर धीरे-धीरे लोग बीमार तक पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आपको इस तरह की दिक्कत होती है, तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको इसमें राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
अगर आप भी नाक बंद होने की वजह से काफी परेशान हैं, तो इसमें आपको राहत दिलाने का काम गर्म चीजें कर सकती हैं। जब आप गर्म चीजें खाते हैं तो इससे आपके गले और नाक को आराम पहुंचता है। आप ये कर सकते हैं कि ठंडे पानी की जगह पर गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं, पतली दाल बनाकर गर्म-गर्म इसका सेवन कर सकते हैं या फिर अगर आप चाय पीते हैं तो चाय या कॉफी बनाकर ये भी पी सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बंद नाक खुलने में काफी आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बंद नाक को खोलने में सरसों के तेल की मालिश भी आपकी काफी मदद कर सकती है। आपको करना ये है कि सरसों के तेल में लहसुन की एक कली और थोड़ी सी अजवाइन डालकर इसे गर्म कर लें। वहीं, जब ये तेल ठंडा हो जाए तो इससे आपको हल्के हाथों से मालिश करनी है। इस तेल को नाक के ऊपर लगाने से आपकी बंद नाक खुलने में काफी मदद मिल सकती है। लहसुन की तासीर गर्म होती है जो आपको गर्माहट देकर नाक खोलने में मदद करती है। आप लहसुन की कच्ची कली चबा भी सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बंद नाक को खोलने के लिए आप गर्म पानी की भाप भी ले सकते हैं। आपको करना ये है कि पहले पानी को काफी गर्म कर लीजिए और फिर इसमें विक्स या फिर अजवाइन डाल लीजिए और फिर इसकी भाप लीजिए। आपको पानी वाले बर्तन की तरफ चेहरा करके और अपने सिर को एक कपड़े की मदद से ढकना है, ताकि भाप आपकी नाक के अंदर तक जाए। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। यही नहीं, सिरदर्द, जी मचलना जैसी दिक्कतें भी इससे दूर हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शहद और काली मिर्च का अट्टू जोड़ भी आपकी नाक खोलने में मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच शहद में एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालना है, और इसके बाद रात को सोने से पहले इसका सेवन करना है। ये आपको फायदा दे सकता है। इसके अलावा दूध में अदरक डालकर या फिर दूध में अदरक डालकर इसे उबाल लें, और फिर रात को सोने से पहले इसे पिएं। ऐसा करने से भी आपको मदद मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें