क्या आप इन दिनों कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां तो ये महीना आपके लिए सबसे बेहतर हो सकता है। अक्तूबर के महीने में तापमान कम होने लगता है जिससे आप दिल्ली के आसपास के कई जगहों का बेहतर तरीके से आनंद ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस बार अक्तूबर के महीने में कई त्योहार और लंबी छुट्टियां भी हैं, जिसका आप पूरा फायदा उठा सकते हैं। 24 अक्तूबर को दशहरा है, इससे पहले शनिवार-रविवार की छुट्टी। मतलब थोड़े से एडजेस्टमेंट के साथ लॉन्ग वीकेंड का मजा।
आइए जानते है कि दिल्ली के आसपास की किन जगहों पर इस महीने घूमने की प्लानिंग की जा सकती है? यकीन मानिए, इन जगहों पर जाने के बाद वापस आने की इच्छा ही नहीं होगी।