फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: अक्सर रहती है कब्ज की दिक्कत, किडनी विकारों के भी हैं लक्षण? प्रोटीन का अधिक सेवन तो नहीं कर रहे आप

Thu, 22 Feb 2024 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किडनी की बीमारी - फोटो : iStock
प्रोटीन शरीर के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। ये मानव शरीर का निर्माण खंड माना जाता है जो मांसपेशियों के निर्माण के साथ आपको वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, बालों-नाखूनों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है। हमारे शरीर को रोजाना संयमित मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है, पर क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन की शरीर में अधिकता नुकसानदायक भी हो सकती है। 

प्रोटीन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखने में मदद करता है जिससे आप कम खाते हैं और वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है। ये मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए भी जरूरी तत्व है, पर कहीं आप भी तो ज्यादा लाभ के लिए इसका अधिक सेवन नहीं कर रहे हैं?

प्रोटीन की अधिकता कई प्रकार की दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती है, जिसको लेकर अलर्ट रहना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रोटीन का सेवन जरूरी - फोटो : iStock
प्रोटीन का अधिक सेवन है नुकसानदायक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रोटीन वाली चीजें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए आवश्यक है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, पुरुषों को 56 ग्राम और महिलाओं को कम से कम 46 ग्राम प्रोटीन का सेवन रोजाना करना चाहिए। इससे अधिक की मात्रा के कई प्रकार के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं, जिसका शरीर की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है।

आइए जानते हैं कि किन लक्षणों की मदद से आप जान सकते हैं कि कहीं आप भी तो इस पोषक तत्व का अधिक सेवन नहीं कर रहे हैं?
विज्ञापन

3 of 5
पाचन तंत्र की समस्या - फोटो : istock
कब्ज की हो सकती है समस्या

उच्च-प्रोटीन वाले आहार आमतौर पर फाइबर और कार्ब्स के सेवन को प्रतिबंधित कर देते हैं। इन पोषक तत्वों की कमी से कब्ज हो सकती है। अगर आप भी आहार के माध्यम से अधिक मात्रा में प्रोटीन ले रहे हैं और इस स्तर पर हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे आपको कब्ज होने की दिक्कत बढ़ सकती है।

4 of 5
किडनी की दिक्कत - फोटो : istock
किडनी से जुड़ी समस्याएं

अधिक प्रोटीन का सेवन आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचाने लगता है। जब आप अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो किडनी को इसे संसाधित करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। किडनी पर बढ़े दबाव के कारण बार-बार पेशाब आने, थकान, भूख कम लगने और पैरों और टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। किडनी की समस्या के कारण तरल पदार्थों के जमाव का जोखिम भी हो सकता है जिससे आपको पैरों में अधिक सूजन महसूस होती रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन बढ़ने का खतरा - फोटो : iStock
वजन बढ़ने की हो सकती है समस्या

वजन कम करने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाने की सलाह दी जाती है। हालांकि जब अधिक इसका अधिक मात्रा में सेवन करना शुरू कर देते हैं तो इससे तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। अतिरिक्त प्रोटीन की मात्रा शरीर में वसा के रूप में जमा होने लग सकती है, जो कम समय में आपमें मोटापे के खतरे को बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। अगर आप वजन कम करने के लिए इस पोषक तत्व का सेवन कर रहे हैं तो इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें