फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: पोषण का पावरहाउस होता है टमाटर, रोजाना सेवन से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Fri, 10 Sep 2021 08:25 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टमाटर खाने के फायदे - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


टमाटर को यूं ही पोषण का पावरहाउस नहीं कहा जाता है, बल्कि इसके अनेक फायदे हैं। इसमें अच्छी खासी मात्रा में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-के होता है। इसके अलावा टमाटर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, तांबा और नियासिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं और ये सभी स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक हैं। टमाटर की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें सोडियम, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा बेहद ही कम होती है। टमाटर का उपयोग वैसे कई तरीकों से किया जाता है। कुछ लोग इसे सब्जी में डालकर खाते हैं तो कुछ सलाद के रूप में। वहीं कुछ लोग टमाटर का जूस और सूप पीना भी पसंद करते हैं। खैर, इसका सेवन आप किसी भी तरीके से करें, इसके पौष्टिक गुण आपको जरूर मिलेंगे। आइए जानते हैं टमाटर के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टमाटर के सेवन से पाचन में सुधार होता है। इसके साथ ही यह रक्त परिसंचरण (ब्लड सर्कुलेशन) को बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, समय से पहले उम्र बढ़ने से रोकने और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा टमाटर को हड्डियों के लिए भी एक अच्छा आहार माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
टमाटर में पाए जाने वाले गुण डायबिटीज, त्वचा संबंधी समस्याएं और मूत्र पथ के संक्रमण से भी राहत प्रदान करते हैं। इसमें लाइकोपीन नाम का एक एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत होता है, इसलिए यह हृदय संबंधी बीमारियों से भी बचाता है। नियमित रूप से इसके सेवन से उच्च रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि इसका अधिक सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इसलिए उचित मात्रा में ही इसका सेवन करें। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर को प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी बढ़ाने वाला आहार भी माना जाता है। इसमें लाइकोपीन और बीटा कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो प्रतिरक्षा में सुधार करने और उसे मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह विटामिन-सी से भी भरपूर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टमाटर खाने का सही समय क्या है? 
  • टमाटर खाने का सबसे अच्छा समय रात को माना जाता है, क्योंकि यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बनाए रखता है, जिससे स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। उचित मात्रा में अगर रोजाना रात में इसका सेवन किया जाए तो यह लंबे समय तक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में मदद कर सकता है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें