Health Tips Know Neuralgia : आधुनिक युग में बच्चों से लेकर बड़ों के जीवन में मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। मोबाइल ने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है तो वहीं कामकाज में लैपटॉप व कंप्यूटर का उपयोग लगभग अनिवार्य हो गया है। रोजमर्रा के जीवन में लोग मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, जो भले ही उनके जीवन को आसान बना रहा है लेकिन इसके अत्यधिक प्रयोग से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। अक्सर बच्चों से कहा जाता है कि अधिक मोबाइल का इस्तेमाल करना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। मोबाइल लैपटॉप का अत्यधिक प्रयोग आंखों के लिए तो हानिकारक होता ही है, साथ ही नसों में दर्द की शिकायत को बढ़ा सकता है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के आॅर्थोपेडिक और एनेस्थीसिया विभाग की स्टडी के मुताबिक मोबाइल और लैपटॉप के अधिक उपयोग करने वाले 80 फीसदी लोग न्यूरालजिया की समस्या हो रही है। चलिए जानते हैं क्या है न्यूराॅलजिया, इसके लक्षण, कारण और उपचार।