फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें ये गलतियां, बढ़ सकता है शुगर लेवल

Fri, 17 Sep 2021 08:01 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav 

डॉ. अंबिका प्रसाद यादव 
इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट, उजाला सिग्नस अस्पताल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


डायबिटीज एक बेहद ही 'अजीब' बीमारी है, जिसमें लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। हर वक्त शुगर लेवल के बढ़ने का डर बना रहता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि उन्हें बहुत सारे खाद्य पदार्थों से परहेज करना पड़ता है। अगर ऐसा नहीं किया तो शुगर लेवल बढ़ जाएगा, जो उनके लिए घातक हो सकता है। इसलिए शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हेल्दी डाइट लेने, व्यायाम करने और अच्छी नींद लेने की सलाह देते हैं। साथ ही डायबिटीज के मरीजों को तनाव से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि आजकल लोगों की जीवनशैली जिस तरह की हो गई है, डायबिटीज का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ज्यादा मात्रा में फल खाना 
  • फलों का सेवन सभी के लिए लाभदायक होता है। आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को फल नहीं खाना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। बस उन्हें सही फलों का चुनाव करना होता है और साथ ही उनकी मात्रा का भी ध्यान रखना होता है। अगर ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए उचित मात्रा में ही फलों का सेवन करें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
व्यायाम न करना 
  • खराब जीवनशैली न सिर्फ ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित करती है, बल्कि इससे मोटापा और स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाएं। रोजाना व्यायाम करें, योग करें और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अधिक व्यायाम भूलकर भी न करें। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खाने में लंबा गैप रखना 
  • अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि अगर उन्होंने सुबह 8-9 बजे नाश्ता कर लिया तो सीधे 2-3 बजे खाना खाते हैं, जबकि डायबिटीज के मरीजों को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। दरअसल, हर मील के बीच एक लंबा गैप रखने से शुगर लेवल प्रभावित होता है। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि एक ही बार में अधिक खाने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में थोड़ी-थोड़ी देर पर खाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डायबिटीज में ये सावधानियां हैं जरूरी 
  • ज्यादा नमक वाली चीजें बिल्कुल न खाएं 
  • किसी भी हाल में नाश्ता करना न भूलें 
  • रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की आदत डालें 
  • रोजाना उचित मात्रा में पानी पिएं 
  • तली-भुनी चीजें या फास्ट फूड खाने से बचें 
नोट: डॉ. अंबिका प्रसाद यादव, वाराणसी के उजाला सिग्नस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट हैं। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में एमबीबीएस और एमडी किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें