शरीर को स्वस्थ रखने, भोजन के पाचन से लेकर ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपका मेटाबॉलिज्म ठीक तरीके से काम करता रहे। मेटाबॉलिजम, भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने वाली प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के दौरान, भोजन और पेय में मौजूद कैलोरी ऑक्सीजन के साथ मिलकर शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा बनाती है। यानी कि अगर आपका मेटाबॉलिज्म ठीक है तो इससे शरीर स्वस्थ रहेगा, वजन कंट्रोल रखने और कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी लाभ पाया जा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल की कई गड़बड़ आदतों का हमारे मेटाबॉलिज्म पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि समय के साथ लोगों में मोटापा और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।
आइए जानते हैं कि मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने और शरीर को लाभ पहुंचाने के लिए आहार में किन चीजों को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है?