फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप पर काम करते वक्त आंखों में होने लगता है दर्द और जलन तो ये 5 उपाय आएंगे काम

Wed, 30 Oct 2019 10:30 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंप्यूटर ,टीवी और फोन पर अधिक समय बिताने की वजह से हमारे आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यही वजह है कि हमारी आंखों में थकान और दर्द होने लगता है। इसलिए आपको अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ ऐसे नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर आप आंखों में होने वाले दर्द और थकान को कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ठंडे पानी से मिलेगी राहत
ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने के वजह से जब आपकी आंखों में थकावट ,जलन या दर्द महसूस होने लगे तब आप  ठंडे पानी से अपनी आंखों को धो लें। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम मिलेगा और आंखो की थकान भी दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं अगर आप रोजाना तीन बार ठंडे पानी से अपनी आंखे धोएंगे तो इससे आपकी आंखों की रोशनी भी सही रहती है और आंखो में जलन और दर्द की समस्या नहीं होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
योगा करें
योगा के माध्यम से आप न केवल आंखे बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रख सकते है। ऐसे कई आसन है जिन्हें करने से आपकी आंखो की थकान दूर हो जाएगी। इसलिए जब भी आपको आपकी आंख में जलन , दर्द या थकावट महसूस हो तो आप आंख से संबंधित योगा कर सकते हैं। योगा की मदद से आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है और आंखों की थकावट को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए आपको जब भी आंखों में थकावट महसूस हो तो आप आंखों से जुड़ी योगा करें।

4 of 6
- फोटो : pixa
अपनाएं ये तरीका 
इसके अलावा आंखो की थकावट कम करने के लिए अपने दोनों हाथों अच्छे रगड़ लें और जब आपके हाथ गर्म हो जाए , तब इसे अपने आंखों पर लगा लें। करीब 10 बार ऐसा करें , ऐसा करने से आपकी आंखों को जल्दी आराम मिलेगा। इसके अतिरिक्त जब आप कंप्यूटर या फिर अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु का इस्तेमाल कर रहे होते हैं तो आपको करीब 20 सेकेंड के लिए अपनी नजरें कंप्यूटर से हटाकर चारों ओर घूमानी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
स्वस्थ खाना खाएं
अपने आहार में स्वस्थ खाना खाएं। ऐसा करने से आपकी आंखोों की रोशनी भी कम नहीं होगी और आंख से संबंधित कोई समस्या के शिकार भी नहीं होंगे। अपने आहारा में दाल , हरी सब्जियों और फलों का सेवन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
आंखों को हमेशा ठंडे पानी से ही साफ करना चाहिए। इसलिए आंख को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल न करें। अगर आप चश्मा पहनते हैं तो हमेशा चश्मा पहनकर ही रखें। खासतौर पर तेज धूप में बाहर निकलते वक्त चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें। क्योंकि सूरज से निकलने वाली यूवी किरणें आंखो के लिए नुकसानदायक मानी जाती है। अगर आप कंप्यूटर पर काम करते हैं और आपको चश्मा लगा हुआ है तो बिना चश्मा पहने कंप्यूटर पर काम न करें। हर छह महीने में आंखों का चेकअप जरूर करवाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें