शरीर के बहुत से हिस्से जहां जोड़ होते हैं, उनमें कभी न कभी किसी वजह से दर्द हो जाता है। कभी ज्यादा कसरत या फिर किसी वजह से लगी चोट हो या बढ़ती उम्र का असर हड्डियों में दर्द होने लगता है। ज्यादा देर तक बैठे रहने से भी घुटनों में दर्द हो जाता है। एक बार दर्द शुरू हो जाए तो फिर इससे उबरना इतना आसान नहीं होता। हांलाकि इन सब से छुटकारा पाने के लिए लोग घर के नुस्खों को आजमाना नहीं भूलते हैं। वो चाहे गर्म तेल की मालिश हो या फिर कोई और तरीका। लेकिन क्या आप जानते हैं केवल घर की बनी स्मूदी को खाकर भी आप अपनी इन तकलीफों से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
cherry
चेरी की स्मूदी
ये चमत्कारिक स्मूदी चेरी और बादाम से बनती है। इनका सेवन करने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है और रात को नींद अच्छी आती है। इसका सेवन करने से किसी भी तरह के जोड़ों की तकलीफ में राहत मिलती है।
विज्ञापन
3 of 6
plum smoothie
कैसे बनाएं स्मूदी
एक कप दही, आधा कप चेरी, आधा कप चेरी जूस, दो चम्मच आमंड बटर और एक चम्मच कोलेजन पाउडर लेकर उसे ब्लेंडर में पीस लें। एक साफ्ट और टेस्टी स्मूदी बनकर तैयार है। सेहतमंद होने के साथ ही इस स्मूदी का स्वाद भी बहुत बढ़िया है।
4 of 6
गले में दर्द
कैसे करता है ये काम
सेहत के लिहाज से ये स्मूदी बहुत फायदेमंद है। चेरी जूस कसरत के बाद मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या को दूर करता है। आमंड बटर और दही मांसपेशियों को सख्त हो गई मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है।
विज्ञापन
5 of 6
कोलेजन पाउडर के भी है फायदे
कोलेजन पाउडर में अमीनो एसिड होता है जिसका प्रयोग करने से जोड़ों और हड्डियों के ऊतकों को बनाने में मदद करता है। इसका सेवन स्मूदी में मिलाकर करने से ऑर्थराइटिस से जुड़े घुटने के दर्द में राहत पहुंचाता है।
चेरी की बनी इस स्मूदी में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती है। कैलोरी की मात्रा 217 किलो कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट 18 होता है। इसके अलावा कैल्शियम, पौटैशियम और विटामिन की भी प्रचुर मात्रा के कारण ही इसका सेवन लाभकारी है।