फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में इन बातों का रखें ध्यान, वरना जा सकती है जान

Thu, 22 Jul 2021 03:46 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
देश के कई राज्यों में बारिश के साथ-साथ बिजली भी कहर बनकर टूटी है, जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन राज्यों में अकाशीय बिजली गिरने से 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं, यानी घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन घटनाओं पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि हृदयविदारक है। उन्होंने इस आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं है, जब बिजली गिरने से काफी संख्या में लोग मारे गए हैं, बल्कि पिछले साल भी सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। इसलिए यह जरूरी है कि लोग बारिश के मौसम में खुद से सावधानी बरतें और बारिश और वज्रपात के समय घर से बाहर नहीं निकलें या बाहर हैं तो न रहें। आइए जानते हैं कि बिजली गिरने की स्थिति में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • बिजली गिरने के तुरंत बाद घर से बाहर न निकलें। मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि जब तूफान गुजर जाता है, उसके 30 मिनट बाद तक बिजली गिरने से ही अधिकांश मौतें होती हैं। 
  • अगर आप निश्चिंत हैं कि एक ही जगह पर दो बार बिजली नहीं गिर सकती है, तो आप गलत हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अगर आपके आसपास कहीं बादल गरज रहे हों और आपके रोंगटे खड़े हो रहे हैं तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वहां बिजली गिर सकती है। ऐसी स्थिति में यह जरूरी है कि आप नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएं, अपने हाथ घुटने पर और सिर को दोनों घुटनों के बीच रख लें। इससे आपका संपर्क जमीन से कम से कम होगा।  ऐसे में आपको खतरा भी कम होगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अगर बारिश हो रही है और बिजली कड़क रही है, तो छतरी या मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि धातु के जरिये बिजली आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है। 
  • अगर किसी व्यक्ति पर बिजली गिर जाए, तो उसके लिए जितनी जल्दी हो सके डॉक्टर की मदद मांगें। इस बात को याद रखें कि जिस व्यक्ति पर बिजली गिरी है, उसे छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अगर किसी व्यक्ति पर बिजली गिरी है, तो तुरंत उसकी नब्ज चेक करें और अगर प्राथमिक उपचार देना चाहते हैं तो दे सकते हैं। 
  • मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि बिजली गिरने से शरीर में दो जगहों पर जलने की संभावना होती है। पहला, जहां से आकाशीय बिजली ने शरीर में प्रवेश किया और दूसरा, जिस जगह से उसका निकास हुआ, जैसे पैर के तलवे। 
  • शरीर पर बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियां टूट सकती हैं, उसे सुनाई या दिखाई देना बंद हो सकता है या जान भी जा सकती है। इसलिए सतर्क रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें