प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
हम लोगों की आदत होती है कि हमें घर के खाने से ज्यादा बाहर बिकने वाले जंक फूड ज्यादा पसंद आते हैं। लोग इन्हें बड़े ही शौक से खाते भी हैं, लेकिन इनका सेवन करने से हमें पिंपल की समस्या से जूझना पड़ता है। जंक फूड खाने से न सिर्फ हमारा वजन बढ़ता है, बल्कि ये पिंपल्स की समस्या को और बढ़ाते हैं। इसके अलावा मांसाहारी (नॉन वेज) खाने का सेवन करने से पेट साफ नहीं हो पाता, जिसके कारण पिंपल की समस्या आपको परेशान करती है। हालांकि, मांसाहारी खाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, लेकिन अगर इसका ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे शरीर का ताप बढ़ जाता है और इस वजह से पेट साफ होने में कई दिक्कतें आती हैं।