प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
जो लोग पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं या फिर जो लोग इस वायरस की चपेट में नहीं आए हैं और वो स्वस्थ हैं, ऐसे लोगों को वैक्सीन दी जा सकती है। फेफड़े, कार्डियाक न्यूरोलॉजिकल, मेटाबॉलिक जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को भी ये कोरोना वैक्सीन दी जा सकती है। वैक्सीन लेने के बाद, सिर-पेट दर्द, पसीना आना, खांसी आना, बुखार आना, पूरे शरीर में दर्द, उल्टी जैसे कई अन्य लक्षण दिख सकते हैं। लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं है।