फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्लड प्रेशर में रामबाण की तरह हैं ये 4 घरेलू उपाय, चंद मिनटों में बीपी हो जाएगा कम

Tue, 29 Oct 2019 11:54 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
आजकल के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बेहद आम हो गई है। बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से कभी भी बीपी बढ़ जाता है। बढ़ते बीपी को कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन दवाइयों का सेवन करने से हमारे शरीर को कई अन्य नुकसान भी पहुंचते हैं। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए हमें घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। घरेलू नुस्खे न केवल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करेंगे बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
लहसुन से मिलेगा फायदा 
लहसुन का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अतिरिक्त लहसुन का सेवन करने से , इम्युनिटी बढ़ती है, बालों की देखभाल व स्किन को भी फायदा मिलता है। लेकिन लहसुन को पका कर नहीं खाना चाहिए क्योंकि पकाने से लहसुन के कुछ पोषक तत्व खत्म हो जाते है,इसलिए लहसुन को बिना पकाए ही पानी के साथ खाना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
काली मिर्च भी है सहायक
अगर आपका बीपी अचानक बढ़ जाए तो उस समय आप आधा गिलास पानी में काली मिर्च पाउडर डालकर पीएंगे तो इससे आपके  बढ़ते बीपी में राहत मिलेगी । इसके अलावा अगर आप काली मिर्च का नियमित रूप से सेवन करेंगे तो आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। काली मिर्च से पाचन संबंधी समस्याएं भी नहीं होती है। यही नहीं अगर आपके शरीर में कहीं सूजन आ जाए तो आप काली मिर्च को पीसकर लगाने से सूजन में आराम मिलता है। दांत दर्द में भी काली मिर्च काफी फायदेमंद होती है। 

4 of 5
प्याज हैं रामबाण
प्याज के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे , लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। प्याज में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनॉयड्स तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे रक्त वाहिकाएं पतली हो जाती है। यही कारण है कि प्याज का सेवन कर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंवले से मिलेगा फायदा 
आंवले का सेवन करने से न केवल हाई ब्लड प्रेशर में राहत मिलती है बल्कि यह कई बीमारियों को भी दूर करता है। आप सिर्फ आंवला या फिर आंवला का पाउडर पानी में डालकर पीने से भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके अतिरिक्त आवंले को शहद में मिलाकर खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। आप आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर कई रोगों से बचे रह सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें