फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते वजन से हैं परेशान तो अपने खाने में शामिल करें ये छह चीजें, मिल सकता है फायदा

Mon, 28 Dec 2020 06:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कहते हैं अगर इंसान को स्वस्थ रहना है तो फिर उसका फिट रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोग सुबह व्यायाम करने से लेकर अपने खाने की डाइट तक, हर एक चीज का खासतौर पर ध्यान देते हैं। यही नहीं, जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें भी नाजाने कितनी चीजों का त्याग करना पड़ता है। जैसे, खाने के लिए उन्हें अपनी डाइट में बदलाव करना पड़ता है, कठोर व्यायाम करना पड़ता है आदि। लेकिन कई बार ये चीजें उनके काम नहीं आ पाती। लेकिन आप उदास मत होइए, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिनसे आपको अपना वजन तेजी से घटाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके लिए आपको सबसे पहले सुबह उठने से ही शुरुआत करनी पड़ेगी और वो ये कि सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपका वजन तो नियंत्रण में रहेगा ही, साथ ही पेट की चर्बी नियंत्रित होने के अलावा इससे आपकी बॉडी डिटॉक्स भी होती है। वहीं, चाय पीना भी ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, और अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो आपको अपनी चाय में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, बढ़ते वजन को नियंत्रण में करने के लिए ग्रीन टी को काफी फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी लो कैलरी और एंटी ऑक्सीडेंट वाली ड्रिंक होती है, जो तेजी से कैलोरी बर्न करती है और साथ ही बहुत ही कम समय में कई किलो तक वजन घटाने में कारगर होती है। कई स्टडी बताती हैं कि दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी अगर पी जाए, तो इससे मेटबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिसके कारण तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हमारी भूख को नियंत्रित करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद को काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, अगर इसमें ऑलिव ऑयल को भी शामिल कर लिया जाए तो ये फायदा दोगुना हो सकता है और वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है। दूसरी तरफ अगर सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन किया जाए, तो ये भी वजन घटाने में काफी मददगार होता है। साथ ही रास्पबेरी और ब्लूबेरी में कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels
पीनट बटर में पॉलीसैचुरेटेड और मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो लंबे समय तक भूख को रोके रखने में काफी मदद करते हैं। ऐसे में अगर सेब के साथ पीनट बटर को खाया जाए, तो आपका वजन तेजी से कम होने में मदद मिल सकती है। अंडा भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको अंडे के ऑमलेट में पालक को शामिल करना चाहिए। जहां अंडे में प्रोटीन पाया जाता है, तो वहीं पालक आयरन से भरपूर होता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें