फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीम के इस्तेमाल से दूर हो सकते हैं कई रोग, जानें शरीर के लिए ये क्यों है फायदेमंद

Mon, 28 Dec 2020 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हम जब गांव जाते हैं या फिर हमारे आसपास कहीं न कहीं आपको नीम के पेड़ जरूर नजर आते होंगे। कई लोग नीम की दातुन बनाकर इससे अपने दांत साफ करते हैं। यही नहीं, नीम के पत्ते बीमारियों में संजीवनी बूटी जैसे काम करते हैं। इसकी पत्तियां, टहनियां हमारे लिए काफी फायदेमंद होती हैं, क्योंकि इनमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यहां तक कि आयुर्वेद में नीम को सर्व रोग निवारक जड़ी बूटी माना गया है। तो चलिए आपको नीम के उन फायदों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में शायद आप अब तक नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
नीम अपने आसपास के माहौल को शुद्ध और हमारी सेहत के अनुकूल बनाए रखने में मदद करती है। वैसे, नीम दो तरह की होती है, एक मीठी तौ दूसरी कड़वी। वैसे तो दोनों के ही अपने-अपने फायदे होते हैं, लेकिन कड़वी नीम के फायदे काफी हैं, जिसके कारण इसका इस्तेमाल औषधि बनाने में ज्यादा होता है। कई शोधों में तक ये बाद सिद्ध हुई है कि नीम में मौजूद गुण इंसानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आपको मच्छर काटते हैं तो भी नीम आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको नीम के पत्तों का तेल लगाने से फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मच्छरों को भगाने के लिए नीम के पत्तों का धुंआ भी काफी काम आता है। वहीं, आपके सिर की त्वचा पर अगर किसी तरह का इंफेक्शन हो रहा है, तो नीम इसको भी खत्म करने में मदद करती है। इसके लिए आपको नीम का तेल नियमित रूप से अपने सिर पर लगाना चाहिए, जिससे आपके बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी और बालों का झड़ना भी काफी हद तक कम हो सकता है। शरीर पर अगर किसी भी तरह के घाव होते हैं, तो भी नीम उसमें काफी आराम देने में मदद करती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपको करना ये है कि नीम के तेल में थोड़ा सा कपूर मिला लें और फिर इसे शरीर पर हो रहे घाव में लगाएं। हम अपने दांतो को मजबूत बनाने के लिए भी कई महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन नीम के इस्तेमाल से भी इसमें काफी मदद पाई जा सकती है। इसके लिए पहले नीम के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर उसमें सेंधा नमक मिलाकर इससे मंजन करें। इसके अलावा आप नीम के कोंपलों को उबाल कर कुल्ला करके भी दांतों को मजबूत और इनमें होने वाली बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
पानी में नीम की दो बूंद मिलाकर उससे नहाने से त्वचा संबंधित समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। वहीं, अगर आप अपने चेहरे को चमकदार बनाना चाहते हैं या फिर चेहरे पर हो रहे पिंपल से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो भी इसमें नीम काफी काम आ सकती है। इसके लिए पहले नीम के पत्तों को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर उसे अपने चेहरे पर लगा लें। अगर आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं, तो ये आपको फायदा दे सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें