फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ जैसी बॉडी चाहते हैं पाना तो ये 5 कर्ल एक्सरसाइज हैं बेहद असरदार

Sat, 02 Mar 2019 06:53 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
tiger and krishna shroff
बॉडी बिल्डिंग के लिए ये बेस्ट एक्सरसाइज है। इसे बेंच पर थोड़ा लेटकर किया जाता है, जिसमें पैर फैले होते हैं और दोनों हाथों में डंबल होते हैं। अपने एक हाथ को अपने कंधे की लंबाई तक ले जाएं। फिर कोहनी को नीचे की ओर ले जाएं। 

मस्क्यूलर बॉडी युवाओं को काफी अट्रेक्ट करती है और ऐसी बॉडी को पाने के लिए कई युवक जिम का रुख करते हैं। अगर आप भी बाइसेप्स या बॉडी बनाने के लिए जिम जा रहे हैं तो ये 5 कर्ल एक्सरसाइज आपके लिए बेहद मददगार साबित होंगी। आइए जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
chin up
चिन अप 
बाइसेप्स बनाने के लिए चिन अप सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इसे करते वक्त दोनों हाथ सामने की ओर कम दूरी पर होते है। यह पुलअप से हल्की होती है लेकिन इसे करते वक्त हाथों पर बहुत प्रेशर पड़ता है। इस एक्सरसाइज को करने से बाजुओं में ताकत बढ़ती है और कलाई, बाजू और पैर की ऊर्जा भी बढ़ती है। 
विज्ञापन

3 of 7
fitness
वन आर्म डंबल 
डंबल उठाने से कंधों और बाजुओं मेें मजबूती आती है। इसे करने के लिए एक हाथ में डंबल उठाकर कोहनियों को मोड़ते हुए उसे कंधों तक छूना होता है और फिर धीरे-धीरे नीचे लाना होता है। वन आर्म डंबल एक्सरसाइज बाजुओं की साइज बढ़ाने के लिए बेस्ट है। 

4 of 7
Barbell Curl
बारबेल कर्ल 
इसे करने के लिए शरीर की क्षमतानुसार वजन लगाकर ई जेड बार में खड़े हो जाएं। अब वजन को अपने बाजुओं की मदद से उठाते हुए सीने से सटाएं। इसके बाद एक सेकंड के लिए रुकें और फिर उसे नीचे ले आएं। ध्यान रहे वजन उठाते वक्त कोहनियां और रीढ़ की हड्डी फिक्स रहे। वजन उठाते वक्त सांस छोडे और गिराते वक्त सांस भरें। 
विज्ञापन

5 of 7
preacher curl
प्रीचर कर्ल एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को ई जेड बार मशीन पर किया जाता है। कंधों का ज्यादा इस्तेमाल ना करते हुए इसमें आर्म के निचले हिस्से का प्रयोग होता है। यदि अभी-अभी एक्सरसाइज करना शुरू किया है तो इसे 12 से 15 बार 3 सेट में कर सकते हैं। दो सेट के बीच लगभग 90 सेकंड का रेस्ट लिया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
इनक्लाइन बेंच
इनक्लाइन डंबल 
तकरीबन 80 डिग्री पर इंक्लाइन बेंच को सेट करें और जितना वेट आप स्टेंडिंग डंबल कर्ल में लगा लेते हैं उससे एक दो किलो कम वेट के डंबल थाम लें। ध्यान रहे बेंच इस तरह से सेट हो कि आपके पैर पूरी तरह से जमीन पर टिके हों। कंधों और गर्दन को बेंच से टच करके रखें।  फिर अपनी कुहनियों को टॉर्सो के पास ले जाएं और हाथों की हथेलियों को बारी बारी से तब तक घुमाए जब तक कि वे सामने ना आएं।सांस छोड़ते हुए डंबल उठाएं और सांस लेते हुए नीचे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fitness
नोट - इन एक्सरसाइज को करते वक्त वजन उठाते समय शारीरिक क्षमता से ज्यादा वजन नहीं उठाएं। साथ ही जो भी कर्ल करें उसे सही तरीके से करें अन्यथा उसका पूरा लाभ नहीं मिल पाएंगा। ध्यान रखे की वजन उठाते वक्त शरीर को झटका ना लगे। इसके अलावा इन एक्सरसाइज को किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें