फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना ब्रश करने और दांतों की सफार्इ करने वालों पर हुआ सर्वे, सामने आई ये चौंकाने वाली बात

Sat, 02 Mar 2019 12:32 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
brush - फोटो : social media
हमें लगता है बच्चे ही अपने दांतों की सफाई को लेकर लापरवाही करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि हर तीन में से एक व्यक्ति ब्रश करना भूल जाता है। यह दावा ब्रिटेन में हुई एक रिसर्च में किया गया है। इस रिसर्च में देखा गया कि बहुत से लोग ऐसे थें जो अपने दांत और मुंह की सफाई को लेकर जागरूक नहीं हैं। अपने दांतों की सफाई के लिए उन्हें मेहनत करने की आदत नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 5
brushing teeth - फोटो : social media
सर्वे में यह भी देखा गया कि हर दस में से एक व्यक्ति च्युइंगम चबाकर अपनी दांतों की सफाई कर रहा था। करीब 80 प्रतिशत लोग मुंह की बीमारी से परेशान नजर आए। इसके बावजूद भी वह अपने दांतो की सफाई को लेकर जागरूक नहीं थे।
विज्ञापन

3 of 5
teeth - फोटो : social media
जो लोग अपनी दांतों की सफाई सही से नहीं करते हैं उन्हें (33 प्रतिशत), कैविटीज (32 प्रतिशत) और मसूड़ों से खून निकलने की परेशानी (31 प्रतिशत) जैसी समस्या उनके दांतों में होने लगती है। 

4 of 5
teeth - फोटो : social media
सर्वे में शामिल करीब 9 प्रतिशत लोगों ने ही माना की मुंह स्वास्थ का अहम भाग है। इसके साफ-सफाई का हमें ध्यान रखना चाहिए। मुंह से जुड़ी समस्या इन दिनों आम बात हो गई है। दुनिया में सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी के शिकार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
teeth - फोटो : social media
सर्वे में पता चला की दुनिया में ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि अपने मुंह की सफाई कैसे करें। मुंह की सफाई के लिए क्या प्रक्रिया अपनाना चाहिए। आपको बता दें कि मुंह की सफाई का मतलब ये नहीं होता की आप सिर्फ अपने दांतों की सफाई करें। इसके साथ आपको अपने मसूड़ों और जीभ,गाल की सफाई भी करनी होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें