नसों में ब्लॉकेज होना मौजूदा समय की बढ़ती समस्याओं में से एक है। यह खून के प्रवाह को बाधित कर देती है जिससे हृदय में संचार कम होने लगता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारा आहार और दिनचर्या ऐसा होना चाहिए जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करे। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण यह दिक्कत काफी बढ़ सकती है। हालांकि अच्छी बात ये है कि हमारे आहार में कई ऐसी चीजें भी हैं जो इन ब्लॉकेज को खोलने के साथ नसों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकती हैं।
रक्त असल में हमारे शरीर के सुपरहाइवे की तरह है। यह आपके हृदय और मस्तिष्क से लेकर मांसपेशियों और त्वचा तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन को पहुंचाता है। हालांकि यदि नसों में ही ब्लॉकेज हो जाए तो इसमें दिक्कत आ सकती है। स्वस्थ आहार, व्यायाम, वजन प्रबंधन और धूम्रपान न करने की आदत इस तरह के जोखिम को कम करने में सहायक है। आइए उन खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जो कैपसाइसिन और नाइट्रेट से भरपूर होते हैं जो नसों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है।