फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 आदतों को अपनाकर कम करें कैंसर का खतरा , मिलेगा दोगुना फायदा

Mon, 30 Sep 2019 07:43 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
breast cancer - फोटो : pixabay
कैंसर की बीमारी दिन प्रतिदिन विकराल रुप ले रही है। आजकल कैंसर की बीमारी बेहद आम हो गई है। इस गंभीर बीमारी के खतरे को हम अपनी आदतों में सुधार ला कर कम कर सकते हैं।कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें अपनाकर हम कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं यह बातें। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
वेटलिफ्टिंग करें
मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया है कि वेटलिफ्टिंग करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस अध्ययन में बताया गया है कि रोज़ाना वेटलिफ्टिंग करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इस अध्ययन में यह भी बताया गया है कि वेटलिफ्टिंग करने वाले लोगों में सामान्य लोगों से कोलन कैंसर का खतरा 25 प्रतिशत कम होने लगता है। इसके अतिरिक्त वेटलिफ्टिंग करने से किडनी के कैंसर से भी लड़ा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वेटलिफ्टिंग करने से इंसुलिन और ग्लूकोज का संतुलन बना रहता है। इससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। यह कोलन के कैंसर से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
पानी - फोटो : social media
खूब पानी पिएं
पानी पीने के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। पानी पीने से शरीर से विषैले पर्दाथ बहार निकलते हैं और यह कैंसर को भी कम करने में मदद करता है। जब आप भरपूर मात्रा में पानी पीते हैं तो इससे  ब्लैडर यानि मूत्राशय के कैंसर को कभी कम किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भरपूर मात्रा में पानी पीने से आपके शरीर के विषैले पर्दाथ मूत्र के माध्यम से निकल जाते हैं। 

4 of 5
सुबह का नाश्ता
खाने और सोने के बीच अंतर रखें
नियमित समय से खाने और सोने से आपका स्वास्थ सही रहता है। कई शौध में बताया गया है कि जो लोग खाने और सोने के बीच में करीब 2 घंटे का अंतर रखते हैं। उन लोगों में ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा 20 प्रतिशत कम होता है। इसके पीछे का कारण यह है कि अपचित भोजन सर्कैडियन प्रवृत्ति को रोकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
onion garlic
प्याज और लहसुन का सेवन जरूर करें
प्याज और लहसुन का सेवन करने से न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि इसे खाने से स्वास्थ्य भी सही रहता है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि प्याज खाने से कैंसर का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। इसके अतिरिक्त यूनिवर्सिटी ऑफ बफेलो और यूनिवर्सिटी ऑफ प्यूर्टो रिको द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि लहसुन और प्याज के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 67 प्रतिशत कम हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें