अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 54 फीसदी व्यस्क लोग मोटापे से ग्रसित हैं। ऐसी सिचुएशन में यदि आप भी अपना मोटापा घटाकर सिक्स पैक बनाने की फिराक में हैं तो आपको कुछ चीजों को खाना एकदम बंद करना होगा। फॉक्सन्यूज के मुताबिक, जानिए आखिर आपको करना क्या है? फोटोः गेटी इमेज
विज्ञापन
सिक्स पैक्स एब्स बनाने हैं तो छोड़ दीजिए ये 5 चीजें खाना
2 of 6
आपको सबसे पहले सफेद ब्रेड सफेद चावल और व्हाइट पास्ता खाना छोड़ना होगा। इसके बजाय आप ब्राउन ब्रेड, ब्राउन चावल खा सकते हैं ये हमेशा हेल्दी होगा। एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग फल, सब्जियां और लो फैट डेयरी उत्पादों के साथ होल ग्रेन चीजें खाते हैं वे उन लोगों के मुकाबले ज्यादा फिट रहते हैं जो रिफाइंड ग्रेन खाते हैं।
विज्ञापन
सिक्स पैक्स एब्स बनाने हैं तो छोड़ दीजिए ये 5 चीजें खाना
3 of 6
न्यूजीलैंड जनरल ऑफ मेडिसिन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल तक 1 लाख 20 हजार लोगों पर रिसर्च की गई जिसमें पाया गया कि इन लोगों ने सिर्फ आलू चिप्स और आलू खाकर अपना 17 पाउंड वजन बढ़ा लिया। यानी आपको सिक्स एब्स बनाने के लिए आलू छोड़ना होगा।
सिक्स पैक्स एब्स बनाने हैं तो छोड़ दीजिए ये 5 चीजें खाना
4 of 6
एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रेड मीट खाते हैं एक साल में तकरीबन 5 पाउंड वजन बढ़ा लेते हैं। ये रिसर्च 3 लाख 70 हजार लोगों पर की गई। यदि आप वाकई अपनी बॉडी फिट रखना चाहते हैं और सिक्स पैक बनाना चाहते हैं तो आपको रेड मीट खाना छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
सिक्स पैक्स एब्स बनाने हैं तो छोड़ दीजिए ये 5 चीजें खाना
5 of 6
अगर आप कप केक्स खाने के शौकीन हैं तो आपको ये तुरंत छोड़ देने चाहिए। एक रिसर्च के मुताबिक, कप केक्स वैसे भी हेल्दी नहीं माने जाते। कप केक्स और फ्रॉस्टिंग फूड खाने से वजन बहुत जल्दी बढ़ता है। फ्रॉस्टिंग खाने से पेट के आसपास भी काफी चर्बी जमा हो जाती है। फ्रॉस्टिंग फूड में बेक्ड फूड, स्नैक्स और फ्रोजन पिज्जा जैसी चीजें शामिल हैं।
सिक्स पैक्स एब्स बनाने हैं तो छोड़ दीजिए ये 5 चीजें खाना
6 of 6
एक नई रिसर्च के मुताबिक, जो लोग डायट सोडा पीते हैं वे सामान्य लोगों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा वजन बढ़ाता है। डायट सोडा में कैलोरी भी खूब होती है। ऐसे में आपको डायट पीने से बचना चाहिए।