फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं ये पांच चीजें, इनके और भी हैं कई फायदे

Thu, 31 Dec 2020 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हम वैसे तो अपने खानपान पर काफी ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम जिस तरह की लाइफस्टाइल जीते हैं और जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं, वो कई बार हमारे शरीर में विषैले पदार्थों को बनाने लगते हैं। हालांकि, शरीर का अपना एक तरीका होता है जिससे वो लिवर और किडनी के जरिेए शरीर को डिटॉक्स यानी विषैले पदार्थों को बाहर कर देता है। लेकिन फिर भी कई बार हमें खुद ही ये सब करना पड़ता है, जिसमें हमारी मदद कई चीजें कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, इसमें हमारी मदद हरी प्याज कर सकती है, क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर से भरपूर होती है और ये विषैले तत्वो को खत्म करने में मदद करने वाले एंजाइम को सक्रिय कर देती है। साथ ही हरी प्याज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी कम रहता है। इसलिए हमें अपने भोजन में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके अलावा हरा धनिया भी काफी मदद कर सकता है। ये लिवर की सफाई करने वाले एंजाइम को बढ़ाता है और इसके एंटी फंगल, एंटी सेप्टिक तत्व नुकसानदायक पदार्थों को सेल्स से दूर रखने में मदद करते हैं। शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में खीरा भी काफी कारगर माना जाता है। खीरे में 95 प्रतिशत मौजूद पानी पेशाब के जरिए खतरनाक केमिकल्स और एसिडिक पदार्थों को बाहर कर देता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शरीर को जो पानी की जरूरत होती है, वो खीरे को सलाद के रूप में खाकर पूरी की जा सकती है। इसका पानी शरीर की आधी नुकसानदायक चीजों को बाहर निकालने का काम करता है। वहीं, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि दिल को स्वस्थ रखने के साथ ही शरीर में विषैले पदार्थों की सफाई भी बड़े आराम से करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixa
अखरोट में मैग्नीशियम, बॉयोटीन और कॉपर भी होते हैं, जो कैंसर की बीमारी को आपसे दूर रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा सूरजमुखी के बीज में सेलेनियम केमिकल और विटामिन-ई पाया जाता है, जो कि लिवर के काम करने की क्षमता को बढ़ाते हैं। साथ ही ये हमारे शरीर में बनने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल को भी रोकते हैं। वहीं, सूरजमुखी के बीज में जो मैग्नीशियम मौजूद होता है, वो दिल को स्वस्थ रखने का काम करता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें