फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में इन तरीकों से रखें त्वचा का ध्यान, नहीं होगा कोई त्वचा रोग

Sun, 28 Feb 2021 09:22 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों के शुरू होते ही त्वचा का ख्याल रखना शुरू कर दें - फोटो : pixabay

गर्मियों के मौसम में त्वचा रोग होना बहुत आम समस्या है। गर्मियों में जब धूप बहुत तेज पड़ती है। ऐसे में त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाना बहुत जरूरी हो जाता है। सभी के त्वचा अलग- अलग प्रकार की होती है। ऐसे में किसी को दाने उठ जाते हैं, किसी की त्वचा लाल पड़ने लगती है, किसी की त्वचा जल जाती है और भी तरह-तरह की बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप गर्मियों के शुरू होते ही त्वचा का ख्याल रखना शुरू कर दें। अगली स्लाइड्स में त्वचा रोग विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए इन उपायों को अपनाकर आप अपनी त्वचा का ख्याल रख सकते हैं। 
चिकित्सकीय सलाह
डॉ प्रीति गंगराड़े, त्वचा रोग विशेषज्ञ
विशेष हॉस्पिटल, इंदौर

 

 

 

 

  

 
विज्ञापन

2 of 5
आपकी त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगेगी - फोटो : Social media

भरपूर पानी पिएं
इस मौसम में शरीर को पूरी तरह हाइड्रेटेड (नमी से भरपूर) बनाये रखना बहुत आवश्यक है, खासतौर पर त्वचा और पेट के लिए। यदि आप पानी कम पिएंगे तो इसका सीधा प्रभाव आपकी त्वचा पर दिखाई देने लगेगा। आपकी त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगेगी इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर ही इस मौसम में त्वचा को तरोताजा रख सकते हैं। दिनभर में कम से कम 2 लीटर पानी पीना जरूरी है। 

विज्ञापन

3 of 5
सनस्क्रीन लगाना न भूलें - फोटो : social media

सनस्क्रीन
गर्मियों में सनस्क्रीन तो बहुत ज्यादा आवश्यक है। सनस्क्रीन लोशन लगाए बिना तो आप घर से बाहर ही नहीं निकल सकते हैं। यदि आप बिना सनस्क्रीन के घर से बाहर निकले तो आपकी त्वचा अपने आप ही टैन होने लगेगी जो कि फिर महीनों तक ठीक नहीं हो पाएगी इसलिए सनस्क्रीन का प्रयोग जरूर करें और इसमें भी अच्छा वाला सनस्क्रीन लें। पांच मिनट के लिए भी घर से बाहर जा रहे हैं तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। 

4 of 5
सुरक्षा और आराम को अधिक तवज्जो दें - फोटो : सोशल मीडिया

टोपी लगाएं
गर्मियों में त्वचा के साथ ही सिर को सन हैट का सुरक्षा का कवच देना बुद्धिमानी भरा विकल्प होगा। हैट का चयन करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आगे से वो निकली हुई हो, ताकि आंखेंं और चेहरे की त्वचा को धूप न लगे। फैशनबाजी की परवाह किये बगैर अपनी सुरक्षा और आराम को अधिक तवज्जो दें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे शरीर को ढंक कर रखें
गर्मियों में शरीर को ढंकने के लिए समर कोट सबसे अच्छा विकल्प होता है। इसे पहनकर आप मुंह, हाथ, गला आदि सभी जगहों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा सकते हो। समर कोट खरीदते वक्त ध्यान रखें कि यह सूती कपड़े का हो और दो से तीन दिन में आप इसे आसानी से धो सकें ताकि उस पर लगी धूल आदि निकाली जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें