स्वाइन फ्लू में जुकाम-बुखार
- फोटो : freepik
स्वाइन फ्लू संक्रमण में क्या लक्षण होते हैं?
विशेषज्ञों के मुताबिक स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा, दोनों संक्रमण के ज्यादातर लक्षण समान हो सकते हैं। संक्रमितों में बुखार, ठंड लगने, खांसी, गला खराब होना, नाक बहने, शरीर में दर्द, थकान, दस्त, मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सामान्यतौर पर ऐसे लक्षण स्वत: ही ठीक हो जाते हैं, हालांकि कुछ लोगों में इसके गंभीर लक्षण भी हो सकते हैं, जिसमें शीघ्र डॉक्टरी सहायता की आवश्यकता होती है।
- सांस लेने में कठिनाई।
- छाती में दर्द।
- लगातार चक्कर आना।
- लक्षणों का गंभीर होते जाना।
- बहुत अधिक कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द महसूस होना।