फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है शकरकंद, जानिए फायदे

Sat, 16 Jan 2021 11:19 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
शकरकंद खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। शकरकंद में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जो कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक होते हैं। सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन अधिक किया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको शकरकंद के फायदे बताएंगे। सर्दियों में स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना शकरकंद का सेवन करना चाहिए। अगली स्लाइड्स में जानिए शकरकंद के फायदे...
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंखों के लिए फायदेमंद
  • शकरकंद का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। शकरकंद में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होता है। शकरकंद का सेवन करने से मोतियाबिंद का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
  • शकरकंद का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन कर रहे हैं। आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना शकरकंद का सेवन भी कर सकते हैं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है
  • शकरकंद का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। शकरकंद में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल के लिए फायदेमंद
  • दिल के मरीजों के लिए शकरकंद का सेवन काफी फायदेमंद होता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना शकरकंद का सेवन करें। दिल के मरीज डाइट में शकरकंद को जरूर शामिल करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आगे पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें