Medically Reviewed by-
डॉ संजय सचान
(प्रोफेसर, हृदय रोग विशेषज्ञ)
गुरुग्राम
गुत्थी और डॉ मशहूर गुलाटी जैसे किरदारों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। हार्ट ब्लॉकेज की समस्या के बाद उनकी सर्जरी की गई, फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। सुनील ग्रोवर की सर्जरी की खबरों ने फैंन्स को शॉक कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पुणे में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे, जहां कुछ दिक्कतों के बाद उनके हार्ट की सर्जरी की गई है। इस खबर के बाद से लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है कि आखिर कम उम्र में ही लोगों को हार्ट की समस्याएं क्यों हो रही हैं?
हृदय रोग विशेषज्ञों की मानें तो हमारे जीवनशैली और आहार का हृदय की सेहत पर सीधा प्रभाव पड़ता है, इसमें होने वाली कोई भी गड़बड़ी हार्ट ब्लॉकेज जैसी कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। हार्ट ब्लॉकेज, ऐसी स्थिति है जिसका अगर समय रहते निदान और इलाज न कराया जाए तो इसके कारण दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है। आइए आगे की स्लाइडों मे इसके लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं।