फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूर जानें: गर्मी के मौसम में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, जानें क्या है इसके पीछे का मुख्य कारण?

Thu, 08 May 2025 12:30 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Food Poisoning Reason: अक्सर लोगों को गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग का सामना करना पड़ता है। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर गर्मी के दिनों में फूड पॉइजनिंग के मामले क्यों तेजी से बढ़ने लगते हैं और साथ ही ये भी जानेंगे के इससे बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
विज्ञापन
1 of 5
फूड पॉइजनिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobe stock images
Food Poisoning: गर्मी के मौसम में फूड पॉइजनिंग की समस्या बहुत आम हो जाती है। इससे परेशान होकर बहुत से लोग खूब ढेर सारी दवाइयां खाते हैं। कई बार फूड पॉइजनिंग गंभीर रूप ले लेती है, जिससे स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि रोगी को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की समस्या क्यों इतनी तेजी से बढ़ने लगती है? आइए जानते हैं।

दरअसल, गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ता है, तो भोजन और पानी में हानिकारक बैक्टीरिया और रोगाणुओं के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती जाती हैं। ऐसे में आपने देखा होगा कि गर्मियों में भोजन जल्द ही खराब होने लगता है (या 'जल्दी दुर्गंध आने लगती है')। यही वजह है कि गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के मामले काफी बढ़ जाते हैं।

फूड पॉइजनिंग होने पर अक्सर लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी परेशान करने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये लक्षण आमतौर पर दूषित या बासी भोजन का सेवन करने के बाद सामने आते हैं। यह एक ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है, और इसकी गंभीरता काफी हद तक व्यक्ति की शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता पर भी निर्भर करती है। आइए इस लेख में फूड पॉइजनिंग के बारे में से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा?
गर्मियों में तापमान बढ़ने से भोजन में मौजूद बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं। ठंडे तापमान में निष्क्रिय रहने वाले बैक्टीरिया गर्मी पाकर सक्रिय हो जाते हैं और तेजी से अपनी संख्या बढ़ाते हैं, जिससे भोजन जल्दी खराब हो जाता है। यही कारण है कि गर्मी में थोड़ी देर बाहर रखा ताजा भोजन भी जल्दी दूषित हो सकता है, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनता है। कई बार ताजा भोजन खाने के बाद भी फूड पॉइजनिंग हो जाता है, इसका भी सबसे बड़ा कारण यही है कि गर्मी के दिनों में पेट में बैक्टीरिया को पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिलती हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मी के दिनों में हल्का और सुपाच्य भोजन करने और ओवरइटिंग से बचने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पेट में दर्द - फोटो : Freepik.com
फूड पॉइजनिंग के लक्षण?
फूड पॉइजनिंग के लक्षण भोजन खाने के कुछ घंटों बाद दिखते हैं। सबसे आम लक्षणों में मतली (जी मिचलाना), उल्टी और दस्त शामिल हैं। इसके अलावा, पेट में तेज दर्द और ऐंठन, हल्का बुखार, कमजोरी और सिरदर्द भी महसूस हो सकता है।

4 of 5
फ्रिज में सामान रखें - फोटो : AdobeStock
ऐसे में सवाल उठता है कि गर्मी के मौसम में ऐसी क्या सावधानियां बरती जाएं जिससे फूड पॉइजनिंग के खतरे को कम किया जा सकता है?
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मी के दिनों में ताजा भोजन करें और बचे हुए भोजन को फ्रिज में उचित तापमान पर रखें।
  • किसी भी भोजन को खुला न छोड़ें।
  • अगर आपको किसी भी खाद्य पदार्थ पर थोड़ा भी महकने का संदेह हो तो उसे न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
  • हमेशा हल्के पेट भोजन करें, यानी ओवरइटिंग से बचें।
  • और दिन भर में कम से कम 2.5 - 3 लीटर पानी जरूर पिएं।
  • फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन बहुत कम मात्रा में करें।
  • संतुलित आहार लें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें