फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: तेज गर्मी के कारण इन बीमारियों का बढ़ जाता है जोखिम, जानिए बचाव के उपाय

Mon, 06 Jun 2022 11:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में बढ़ने वाली समस्याएं - फोटो : Pixabay
जून का यह मौसम देश में भीषण गर्मी के प्रकोप वाला माना जाता है। लगातार बढ़ते पारा और लू के इस मौसम को सेहत के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, इसको लेकर बरती गई लापरवाही आपको कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों से गर्मी से बचाव वाले उपाय करते रहने की अपील करते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि बढ़ता तापमान कई प्रकार के रोगजनकों के पनपने और बीमारियों को फैलाने के लिए आदर्श होता है। पेट से लेकर आंख और त्वचा तक यह मौसम हम सभी के लिए कई तरह से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

तेज धूप और लू से बचाव करके आप इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। डॉक्टर्स कहते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयुवर्ग के लोगों को गर्मियों में होने वाली बीमारी से बचाव करते रहने की आश्यकता है। आइए जानते हैं, इस मौसम में किन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा सबसे अधिक बढ़ जाता है?
विज्ञापन

2 of 5
गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की समस्या - फोटो : iStock
फूड पॉइजनिंग की दिक्कत

गर्मी की सबसे आम बीमारियों में से एक है- फूड पॉइजनिंग। दूषित भोजन या पानी के सेवन के कारण होने वाली यह समस्या आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती है। गर्मी के दिनों में बढ़े तापमान के कारण भोजन पर बैक्टीरिया, वायरस, विषाक्त पदार्थ तेजी से पनपने लगते हैं जो शरीर में प्रवेश करने के बाद पेट दर्द, मतली, दस्त या उल्टी जैसी समस्याओं का कारण बनते हैं।

इससे बचाव के लिए बासी भोजन, या ऐसे किसी भी चीज को खाने से बचें जो पुरानी हो या फिर जिसमें अस्वच्छता का जरा भी संदेह हो।
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी में बढ़ती निर्जलीकरण की समस्या - फोटो : istock
डिहाइड्रेशन की समस्या

डिहाइड्रेशन यानी की शरीर में पानी की कमी होना एक आम समस्या है, हालांकि अगर इसपर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है।  गर्मियों के दौरान हम पसीने के रूप में शरीर से बहुत सारा पानी खो देते हैं, इसी अनुपात में अगर पानी न पिया जाए तो शरीर में इसकी कमी हो सकता है। इससे कमजोरी, थकान, रक्तचाप की समस्या, बुखार जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। 

4 of 5
पीलिया की समस्या - फोटो : istock
पीलिया की समस्या

पीलिया भी एक गंभीर बीमारी है जिससे आपको गर्मी के महीनों में सावधान रहने की जरूरत है। यह दूषित भोजन या पानी का सेवन करने से हो सकती है। पीलिया की स्थिति में लिवर का सामान्य कामकाज भी प्रभावित हो जाता है। इस स्थिति में त्वचा-आंखों में पीलापन, पेशाब के रंग में पीलापन की दिक्कत होने लगती है। पीलिया से बचाव के लिए लिवर को स्वस्थ रखने वाली चीजों के सेवन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आंखों में एलर्जी की समस्या - फोटो : iStock
आंखों की समस्या

सूरज की तेज किरण और बढ़ती गर्मी के कारण आंखों से संबंधित समस्याओं का होना काफी सामान्य है। इस मौसम में लोगों को आंखों में एलर्जी, लालिमा, जलन और चुभन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। गर्मी के दिनों में आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए धूप से बचाने वाले चश्मों को प्रयोग में लाने और आंखों की साफ-सफाई और उन्हें आराम देने पर ध्यान देना चाहिए। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें