गर्मी का मौसम हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण होता है। हीट वेब के कारण होने वाली समस्याओं से लेकर, आंखों की एलर्जी, पाचन और त्वचा से संबंधित कई तरह की दिक्कतें इस मौसम में अपेक्षाकृत अधिक देखी जाती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतते हुए गर्मी से बचाव करते रहने की अपील करते हैं।
गर्मियों में होंठ फटने की समस्या भी अधिक देखने को मिलती है। होंठ फटना वैसे तो सामान्य माना जाता है, हालांकि कुछ स्थितियों में यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकते भी हो सकती है, इसलिए इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता होती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस मौसम में तेज धूप के कारण त्वचा से संबंधित कई तरह की समस्याओं के बढ़ने का खतरा होता है। जो लोग अधिक धूप में रहते हैं उनमें होंठ फटने की समस्या अधिक देखी जाती है। यह ड्राई स्किन यानी की त्वचा के सूखेपन के कारण होने वाली समस्या है। हालांकि अगर आपको बार-बार यह दिक्कत हो रही है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें, क्योंकि यह कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ संकेत भी हो सकता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।