फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में ये बीमारियां कर सकती हैं परेशान, जानें इनके लक्षण और बचाव के तरीके

Fri, 19 Mar 2021 04:30 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क. अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी का बढ़ता सितम - फोटो : ANI

गर्मियों का मौसम कई प्रकार से हमारे लिए चुनौतियां लेकर आता है। लू-तेज धूप से अलावा इस मौसम में हमें कई गंभीर बीमारियों से भी खुद को बचाने की कोशिश करते रहनी होती है। तेज गर्मी के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा, आंखों और पाचन तंत्र पर पड़ता है।  इस लेख में हम गर्मी के कारण होने वाली ऐसी ही कुछ बीमारियों के लक्षण और उनसे बचने के तरीकों के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन

2 of 5
dehydration

निर्जलीकरण
डिहाइड्रशन यानी कि निर्जलीकरण की समस्या इस मौसम में सबसे आम है। चूंकि इस मौसम में तापमान अधिक होने के कारण शरीर से बहुत अधिक मात्रा में पानी, पसीने के माध्यम से निकल जाता है। इस वजह से शरीर में होने वाली पानी की कमी को निर्जलीकरण के रूप में जाना जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस मौसम में थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी या फिर फलों के जूस पीते रहना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 5
skin rash

घमौरी
घमौरी के कारण त्वचा के कुछ हिस्सों में दाने निकलने के साथ खुजली और जलन जैसी परेशानी होने लगती है। यह समस्या तब होती है जब त्वचा के अवरुद्ध छिद्र त्वचा के नीचे मौजूद पसीने को बाहर नहीं निकाल पाते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इस प्रकार की परेशानी से बचने के लिए त्वचा से नमी को दूर करने का प्रयास करें। हल्के कपड़े पहनें और मलहम का प्रयोग कर सकते हैं।

4 of 5
diarrhea

डायरिया
डायरिया वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होता है। पाचन तंत्र द्वारा भोजन और पानी को ठीक पचा न पाने के कारण भी डायरिया हो सकता है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई रखने के साथ, हमेशा ताजे भोजन का ही सेवन करें। इसके अलावा शरीर को हमेशा हाइड्रेटेड रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बढ़ते पारे ने बढ़ाई मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

सनबर्न
धूप में बहुत ज्यादा समय बिताने वाले लोगों को सनबर्न की समस्या होती है। यह ऐसी स्थिति है जिसके कारण त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। विशेषज्ञों के अनुसार सनबर्न से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए। बाजार में मौजूद सनबर्न से बचाने वाले क्रीम को भी प्रयोग में ला सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें