मुंह और सांसों से आने वाली बदबू एक आम समस्या है। कई बार तो इसके कारण हमें सामाजिक रूप से शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। क्या आप जानते हैं कि सामान्य सी मालूम पड़ने वाली यह समस्या गंभीर रोगों का संकेत भी हो सकती है? ओरल हेल्थ से संबंधित डॉक्टरों की मानें तो हमें इसे हल्के में नहीं लेनी चाहिए। मुंह से आने वाली बदबू मुख्यरूप से ओरल हाइजीन यानी कि मुंह की ठीक से साफ सफाई न होने से जुड़ी हुई है। आमतौर पर रोजाना ब्रश न करने, बहुत ज्यादा तैलीय भोजन करने, प्याज और लहसुन खाने के कारण मुंह से बदबू आ सकती है, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हो जाती है। जिन लोगों की किडनी या लिवर में खराबी होती है उनको भी इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए विशेषज्ञों से जानते हैं कि यह समस्या कितनी गंभीर है, साथ ही किन उपायों को प्रयोग में लाकर इससे बचा जा सकता है?