फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए करें सूजी के हलवे का सेवन और भी हैं फायदे

Wed, 12 May 2021 04:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूजी का हलवा - फोटो : social media

Medically Reviewed by Dr.Deepika Garg
दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

अभी तक लोग रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए काढ़ा, चाय, तरह-तरह की सब्जियों का सेवन कर रहे थे लेकिन इस बात पर किसी का ध्यान ही नहीं था कि त्योहार, पूजा पर बनने वाला सूजी का हलवा भी इन दिनों हमारे लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जहां यह रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में हमारी सहायता करता है वहीं मरीज जब रिकवर हो रहा होता है तो उस दौरान भी इसे दिया जाता है। इसे पचाना बहुत आसान है। अगली स्लाइड्स से जानिए सूजी के हलवे को बनाने का सही तरीका एवं इससे होने वाले फायदे।  

 

 

विज्ञापन

2 of 5
दिन में एक बार इसका सेवन करने से कोई नुकसान नहीं है - फोटो : Social media

बढ़ती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता
सूजी का हलवा हमारे घरों में बनता रहता है लेकिन इस ओर हमारा कभी ध्यान नहीं गया कि इसके सेवन से हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जबकि पुराने समय में भी बीमार व्यक्ति को या ऐसा कोई व्यक्ति जिसकी सर्जरी वगैरह हुई हो, उसे सूजी का हलवा दिया जाता था। दिन में एक बार इसका सेवन करने से कोई नुकसान नहीं है। 

विज्ञापन

3 of 5
चिकित्सक से इनके विषय में पूछ लें - फोटो : instagram

इस तरह बनाएं
किसी बीमार व्यक्ति के लिए या रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के हिसाब से यदि आप इसे बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई लें, उसमें सूजी को घी के साथ अच्छे से भुन लें। अब इसमें चीनी डाल दें। आप केसर भी इसमें डाल सकते हैं। हर स्थिति में ड्राय फ्रूट्स मरीज को नहीं दिए जा सकते हैं इसलिए एक बार चिकित्सक से इनके विषय में पूछ लें। 

4 of 5
सूजी में आयरन और मैग्नीशियम होता है - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरह करता है फायदा
हलवे में घी डाला जाता है। घी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं, जिससे कि हमारे शरीर के साथ ही हमारी त्वचा भी स्वस्थ रहती है। सूजी में आयरन और मैग्नीशियम होता है जिससे ह्रदय भी स्वस्थ रहता है और ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जहर साबित होता है - फोटो : social media
हलवे से नुकसान नहीं 
कई लोग सूजी का हलवा ये सोचकर भी नहीं खाते कि मीठा है तो नुकसान करेगा जबकि मीठे से जब नुकसान की बात आती है तो जो अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड होता है, वह जहर साबित होता है। जबकि घर पर बनाया मीठा इतना नुकसान नहीं करता है और मीठे को लेकर समस्या है ही तो सूजी के हलवे बहुत कम मात्रा में चीनी का प्रयोग करें। कम चीनी मिलाने से हलवा कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन डॉक्टर दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें