फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो हो जाएं सावधान, मंडराने लगता है असमय मौत का खतरा: शोध

Sat, 07 Sep 2019 03:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
अगर आप सॉफ्ट ड्रिंक पीने के शौकीन है और उसके नुकसान से बचने के लिए बाजार में आने वाली शुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो ये जानकारी आपके लिए हैं। शोध में पता चला है कि शुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंक को पीना भी सेहत के लिहाज से अच्छा नहीं है। तो आइए जाने क्या कहता है शोध।

 
विज्ञापन

2 of 4
दस यूरोपीय देशों में दस लाख से ज्यादा लोगों पर किए अध्ययन में इस बात का पता चला है कि जो लोग शुगर फ्री या शुगर मिला हुआ सॉफ्ट ड्रिंक रोजाना कम से कम दो गिलास या उससे ज्यादा पीते हैं तो उनकी मौत समय से पहले होने की संभावना ज्यादा होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
शोध में यह बात सामने आई है कि शुगर फ्री सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन से ह्रदय संबंधित और स्ट्रोक से मौत ज्यादा होती है। वहीं जो शुगर वाले ड्रिंक का सेवन करते हैं उनमें पाचन संबंधित रोगों से मौत होती है। इस बात से पता चलता है कि दिल बीमारी और साफ्ट ड्रिंक का सीधा संबंध है।

 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
हालांकि सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने से जल्द मौत के संबंध में शोधकर्ताओं का मानना है कि यह पूरी तरह से सही नही हो सकता है। शोधकर्ता ने बताया कि सॉफ्ट ड्रिंक का कम सेवन करने वालों की अपेक्षा जो लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं उनमें जल्दी मौत की संभावना अधिक होती है। इसका मतलब यह है कि केवल सॉफ्ट ड्रिंक ही जल्दी मौत का कारण नही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें