हृदय रोगी रखें विशेष ध्यान
- फोटो : istock
हृदय की सेहत का सभी लोग रखें ख्याल
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं हृदय रोगों को सिर्फ बढ़ते उम्र के साथ होने वाली समस्याओं के तौर पर देखने की गलती न करें। वयस्कों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इस विषय में ध्यान देने की आवश्यकता है।
- हृदय की सेहत को ठीक रखने के लिए लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक है।
- स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम की आदत धमनियों को स्वस्थ रखने और हृदय को बेहतर तरीके से काम करते रहने में मदद करती हैं।
- सर्दियों में हाई कैलोरी वाले आहार का सेवन कम करें। अधिक ठंड से बचाव करते रहें।
- शारीरिक सक्रियता पर ध्यान दें। घर पर ही हल्के स्तर की स्ट्रेंचिंग और योग का अभ्यास करके भी हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।