फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में दिखाई देने लगें ये 5 संकेत, समझ जाइए आपके लिवर में है गड़बड़ी

Mon, 22 Apr 2019 07:55 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
liver
लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमारे शरीर में 500 से भी ज्यादा बॉडी फंक्शन लिवर से संपन्न होते हैं। हमारे स्वस्थ रहने के लिए लिवर का फिट और हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। लिवर में किसी तरह की भी खराबी हो तो इससे पहले शरीर आपको कुछ संकेत देता है। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो
त्वचा पर नीली रेखाएं पड़ना
कई बार कुछ लोगों की स्किन पर नीली रेखाएं नजर आने लगती हैं। ये शरीर में शरीर में ओएस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ जाने के कारण होती हैं। ये रेखाएं इस बात का संकेत देती हैं कि लिवर सही से काम नहीं कर रहा है। ज्यादातर ये रेखाएं चेहरे और पैरों में नजर आती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
liver
चोट लगने पर अधिक खून निकलना
छोटी-मोटी चोट लगने पर अगर बहुत अधिक मात्रा में खून निकले तो यह भी लिवर के कमजोर होने का इशारा हो सकता है। दरअसल, लिवर एक प्रोटीन बनाता है जो हमारे खून को जमाने का काम करता है। अगर लिवर में खराबी होगी तो शरीर में इस प्रोटीन की कमी हो जाती है।

4 of 5
itching
त्वचा में खुजली होना
यूं तो त्वचा में खुजली होना एक सामान्य परेशानी है। हम सभी इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह लिवर में खराबी होने का लक्षण भी हो सकता है। लिवर खराब होने पर इसमें बनने वाला बाइल जूस खून में घुलने लगता है, जो त्वचा के नीचे जमने लगता है। इसी वजह से स्किन पर खुजली की शिकायत होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bad smell
सांस में बदबू की समस्या
जभ कभी किसी के मुंह या सांसों से बदबू आए तो इसे मुंह की गंदगी से जोड़ा जाता है। आज तक आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि मुंह से आने वाली बदबू लिवर की समस्या का भी संकेत हो सकती है। दरअसल लिवर सिरॉसिस जैसी समस्या होने पर खून में मौजूद डाईमिथाइल सल्फाइड के कारण सांसों से बदबू आने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें