पेट की चर्बी की समस्या
- फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
शोधकर्ता नैमा कोवासिन कहते हैं, अगर आपके वजन में काफी मामूली बढ़ोतरी भी है, फिर भी यह आंत में वसा के संचय का कारण बन सकती है। हालांकि केवल सीटी स्कैन द्वारा ही इसका पता लगाया जा सकता है, वरना इसका निदान मुश्किल होता है।
नींद की कमी की समस्या को आमतौर पर हम हल्के में लेते हैं, वहीं फैट कम करने के लिए लाखों कोशिश करते रहते हैं। पर ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है तो अन्य किए जाने वाले सभी उपाय अधिक कारगर साबित नहीं हो सकते।