फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी बात: क्या आप भी लगाते हैं सुनने की मशीन? इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना खड़ी हो सकती है नई मुसीबत

Fri, 15 Apr 2022 04:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कानों की समस्या का समाधान - फोटो : Pixabay
चिकित्सा विज्ञान ने मनुष्य के लिए कई फायदेमंद अविष्कार किए हैं। इन अविष्कारों ने मानव जीवन को बाधाओं के बावजूद आसान बनाने में मदद की है। आज लगभग हर बीमारी या शारीरिक-मानसिक समस्या के लिए उपचार और साधन मौजूद हैं। हियरिंग एड यानी कान की सुनने की मशीन भी ऐसा ही एक  साधन है जो उम्र के साथ कमजोर होती श्रवण क्षमता या किसी अन्य कारण से सुनने में होने वाली तक़लीफ़ के प्रबंधन में मदद करता है। 

दिखने में हियरिंग एड्स या श्रवण यंत्र एक छोटी सी डिवाइस होती है। लेकिन इस छोटी सी डिवाइस से सुनने सम्बन्धी समस्याओं में महत्वपूर्ण लाभ हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि इस यंत्र का पर्याप्त ध्यान भी रखा जाए। हियरिंग एड्स को लेकर पिछले कुछ सालों में ही बहुत प्रयोग हुए हैं, जिससे ये साधन तकनीकी रूप से और भी उन्नत बन गए हैं। इसके बावजूद इनके उपयोग और देखभाल को लेकर सतर्कता रखना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 4
सुनने की मशीन - फोटो : Pixabay
इन सावधानियों का रखें विशेष ध्यान

कान की मशीन फायदेमंद साधन है जो श्रवण सम्बन्धी समस्याओं की बाधा को दूर करने में मददगार होती है। इसलिए इनको खरीदते समय, इनके उपयोग और देखभाल को लेकर पूरी जानकारी लें। बाहरी हिस्से में कई बार वैक्स या कचरा फंस जाता है जो मशीन की फिटिंग को खराब कर सकता है, कान में परेशानी पैदा कर सकता है और वॉल्यूम को कंट्रोल करने वाले हिस्सों पर बुरा असर डाल सकता है। इस हिस्से की सफाई करते समय विशेष ध्यान रखें।

मशीन साफ करने के लिए बहुत गीले कपड़े या कैमिकल का प्रयोग न करें।यदि वैक्स कड़क हो गया हो या ज्यादा फंसा हो तो एक टिशू या कपड़े को एकदम हल्का सा गीला करके उसे निकालें। यदि कपड़े व टिशू से वैक्स न निकले तो ब्रश का प्रयोग भी हल्के हाथों से कर सकते हैं। लेकिन इसमें बहुत सावधानी रखें। 
विज्ञापन

3 of 4
कान की मशीन का सही देखभाल जरूरी - फोटो : Pixabay
माइक्रोफोन वाला हिस्सा सबसे महत्वपूर्ण

ये मशीन का सबसे नाजुक हिस्सा होता है और इसका खराब होना पूरी मशीन के परफॉर्मेंस पर बुरा असर डाल सकता है। 
  • माइक्रोफोन में सेफ्टीपिन या ऐसी किसी भी चीज को न डालें। 
  • जब माइक्रोफोन वाले हिस्से को साफ करें तो मशीन के ऊपरी हिस्से को नीचे कर दें। इससे माइक्रोफोन वाला हिस्सा नीचे की तरफ आ जायेगा और फंसा हुआ कचरा नीचे गिर जाएगा।
  • मशीन के साथ दिए गए ब्रश का उपयोग करते हुए हल्के हाथों से कचरा साफ करें। 
विज्ञापन

4 of 4
कान और इसकी मशीन का देखभाल जरूरी - फोटो : Pixabay
ये बातें भी आवश्यक

मशीन के रिसीवर वाले हिस्से के खराब होने के पीछे कचरा या वैक्स फंसने या बैटरी खराब होने जैसी स्थितियां हो सकती हैं। इसकी सफाई नियमित होनी चाहिए और इसके लिए मशीन के साथ दिए ब्रश का उपयोग किया जाना चाहिए। इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

सफाई करते समय ज्यादा दबाव न डालें। मशीन के साथ दिए छोटे से वायर लूप का उपयोग वैक्स को साफ करने के लिए करें। कुछ मशीनों के साथ रिसीवर में वैक्स गार्ड या वैक्स फिल्टर जैसी सुविधाएं भी हो सकती हैं। खरीदते समय इस बात को ध्यान में रखा जा सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें