शराब को कई प्रकार से संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता रहा है। लिवर की बीमारियों से लेकर कई प्रकार के कैंसर तक के लिए अध्ययनों में शराब के सेवन को प्रमुख कारण बताया जाता रहा है। हालांकि लोगों में एक आम धारणा रही है कि अगर आप कम मात्रा में या कभी-कभी शराब पीते हैं तो इससे कोई नुकसान नहीं होता है। क्या वास्तव में ऐसा है?
इसी से संबंधित एक हालिया अध्ययन ने वैज्ञानिकों ने कई मिथकों को तोड़ा है। शोधकर्ताओं ने कहा, शराब हर तरह से हमारी सेहत के लिए हानिकारक है, भले ही इसका कम मात्रा में ही क्यों न सेवन किया जाए।
शोधकर्ताओं ने कहा, शराब की थोड़ी भी मात्रा शरीर के लिए नुकसानदायक है। हल्की मात्रा में भी शराब पीना भी गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।