फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में हो गया है अल्सर और नहीं पच रहा खाना तो ये 6 घरेलू उपाय जड़ से मिटा देंगे बीमारी

Wed, 23 Oct 2019 05:30 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पेट में अल्सर - फोटो : pixabay
पेट में अल्सर होना बेहद खतरनाक होता है। अगर वक्त रहते अल्सर का इलाज नहीं कराया गया तो यह कैंसर में तब्दील हो सकता है। अगर आपको पेट की बीमारियां हो रही हैं तो इन्हें बिल्कुल भी हल्के में न लें। दरअसल खानपान की अनियमितता, शराब और सिगरेट के ज्यादा सेवन और गैस्ट्रिक की समस्या की वजह से पेट में अल्सर यानी छाले व घाव हो जाते हैं।  ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी पेट में अल्सर हो सकता है। आंतों में जलन और बार-बार डकार आना भी अल्सर की निशानी हो सकती है। आइए पेट में अल्सर होने पर क्या घरेलू उपाय करने चाहिए इस बारे में जानते हैं...
 
विज्ञापन

2 of 7
stomach pain
अल्सर के घरेलू उपाय जानने से पहले अल्सर के लक्षणों को जान लेना बेहद जरूरी है। पेट में किसी प्रकार का जख्म या दर्द होने पर अल्सर की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा, पेट में सूजन, सीने में जलन एवं गैस की समस्या है तो इसे कतई नजरअंदाज नहीं करें क्योंकि यह भी अल्सर का लक्षण हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
पेट में दर्द
अगर आपका वजन कम हो रहा है और भूख नहीं लग रही तो भी अल्सर की शिकायत हो सकती है। सीने में जलन रहने पर भी अल्सर हो सकता है। मल में खून आना या मल का रंग गहरा होना भी अल्सर का प्रमुख लक्षण हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डॉक्टरी इलाज के साथ ही आप कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा ले सकते हैं जो फायदेमंद साबित होते हैं।
 

4 of 7
पेट में दर्द - फोटो : Social Media
पेट में अल्सर होने पर आपको बेल का जूस पीना चाहिए। बेल का जूस पेट के अल्सर में बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि बेल का जूस पेट की हर बीमारी में फायदेमंद होता है। यह ठंडा होता है और इसके सेवन से गैस से लेकर कब्ज तक हर पेट की बीमारी में फायदा मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
stomach pain
आप रात में बादाम को भिगोकर रख दें और सुबह चबा लें इससे अल्सर में आपको फायदा होगा। गुड़हल के लाल फूलों को पीसकर, पानी के साथ इसका शर्बत बनाकर पीने से भी अल्सर में फायदा मिलता है। गुड़हल को अल्सर की उत्तम दवा माना जाता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
गाय के दूध में हल्दी मिलाकर पीने से अल्सर में फायदा मिलता है। इसके अलावा अल्सर में आपको सादा खाना खाना चाहिए। ज्यादा तेल और तला मिर्च मसाले वाले खाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेट में अल्सर
नारियल का पानी अल्सर में फायदेमंद होता है। ज्यादा से ज्यादा केले खाना चाहिए और नियमित तौर पर टहलना चाहिए। खानपान को एकदम हल्का कर देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें