World Food Safety Day: पाचन से संबंधित समस्याएं अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों प्रकार से सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। पाचन तंत्र, भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का ब्रेक डाउन करके ऊर्जा के उत्पादन में मदद करता है, जिससे शरीर ठीक तरीके से काम करता रह सके। हालांकि आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण पाचन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
पाचन की अल्पकालिक समस्याओं के कारण पेट में गैस, दर्द, दस्त, अपच जैसे लक्षण हो सकते हैं, जबकि दीर्घकालिक रूप में यह पाचन अंगों के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली मानी जाती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका पाचन स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि पाचन को ठीक रखने के लिए आहार का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थ खाने या आहार में अचानक बदलाव करने से भी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि पाचन को ठीक रखने के लिए क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?