फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा रहना है स्वस्थ तो अपने ब्लड ग्रुप के अनुसार करें डाइट प्लान

Fri, 27 Sep 2019 11:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
खानपान का जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग तरह की डाइट प्लान का अनुसरण करने के लिए कहा जाता है। अब एक शोध में पता चला है कि अगर इंसान अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से आहार लेते हैं तो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। आइए जानें कि कौन से ब्लड ग्रुप के हिसाब से कौन सा भोजन आपको स्वस्थ रखने में मददगार होगा।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
कैसे करें पहचान
कई बार आपने देखा होगा कि कोई व्यक्ति स्वस्थ आहार लेने के बाद भी कमजोर और बीमार नजर आता है। असल में जब शरीर को उसकी आवश्यकता के अनुसार भोजन नहीं मिलता है तो खाया-पिया कुछ भी नहीं लगता है। भोजन में कौन सा आहार ग्रहण करें इसके लिए रक्त में मौजूद एंटीजेन मार्कर का पता करें। हर शरीर में यह एंटीजेन अलग तरीके से काम करता है। अगर ब्लड ग्रुप के हिसाब से भोजन करना है तो आपको यह टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है। इस टेस्ट के जरिए आसानी से पता चल जाएगा कि आपके लिए कौन सा आहार सही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
'ए' ब्लड ग्रुप
ए ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए हरी सब्जियां, फल, अंकुरित भोजन फायदेमंद है। क्योंकि ए ब्लड ग्रुप वालों का रोग प्रतिरोधी तंत्र कमजोर होता है इसलिए उन्हें मीट, मछली, अंडा जैसे मांसाहार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
'बी' ब्लड ग्रुप
बी ब्लड ग्रुप वाले हरी सब्जियां, अंडे, कुछ मीट और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद का सेवन कर सकते हैं। इन ब्लड ग्रुप वालों को कॉर्न, गेंहू, दालें, टमाटर, मूंगफली और तिल को खाने से बचना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
'एबी' ब्लड ग्रुप 
एबी ब्लड ग्रुप वालों को हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करना चाहिए। इसमें मांस-मछली, सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट, दूध, दही को शामिल कर सकते हैं। इस तरह का भोजन करने से इनके शरीर को फायदा पहुंचता है। लेकिन एबी ब्लड ग्रुप वालों को रेड मीट से परहेज करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
'ओ' ब्लड ग्रुप
ओ ब्लड ग्रुप वालों को पेट से जुड़ी परेशानी होती है लेकिन इसके बावजूद ये लोग हाई प्रोटीन डाइट जैसे दाल, मछली, अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें दूध का परहेज करने में ही भलाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें