फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज से लेकर कई बीमारियों का समाधान है बासी रोटी

Thu, 14 Mar 2019 10:55 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bassi roti
अक्सर हम सभी को बचपन से घरों में मना किया जाता है कि रात का बचा हुआ खाना नहीं खाना है। इससे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है। लेकिन अगर गेंहू की रोटी अगर रात में बच जाए तो उसे खा लेना चाहिए। रोटी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिससे भोजन बहुत ही आसानी से पच जाता है। रोज सुबह अगर आप बासी रोटी दूध के साथ खाते हैं तो शरीर के कई रोग ठीक हो जाते हैं। आइए जानते हैं बासी रोटी का सेवन करने से किस तरह की बीमारियां दूर होती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
stale roti
डायबिटीज
शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी काफी कारगर होती है। इसके लिए हर रोज फीके दूध के साथ बासी रोटी का सेवन करें। ऐसा करने से व्यक्ति का शुगर कंट्रोल रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
high blood pressure - फोटो : social media
ब्लड प्रेशर
ठंडे दूध में बासी रोटी 10 मिनट तक भिगोकर रख दें। दूध में भिगी हुई इस रोटी को सुबह नाश्ते में खाएं। अपनी पसंद के अनुसार दूध वाली इस रोटी में आप चीनी भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति की हाई ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है। इसके अलावा ऐसा करने से गर्मियों में शरीर का तापमान भी सही बना रहता है।  

4 of 5
stress - फोटो : social media
तनाव दूर
पेट खराब रहने की वजह से अगर अक्सर आपको तनाव रहता है तो दूध के साथ बासी रोटी खाएं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी समस्या ठीक हो जाती हैं और आपको तनाव भी नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोटी के टोटके
नोट- बासी रोटी दूध के साथ खाने से वैसे तो शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन इसका सेवन करते समय शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाईयों को एकदम से न छोड़ दें। समय-समय पर अपनी डॉक्टरी जांच भी करवाते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें