relationship
यौन इच्छा बढ़ाने के लिए अश्वगंधा को गर्म दूध में शहद के साथ मिलाकर पीना चाहिए। दरअसल, अश्वगंधा हमारे अवसाद के स्तर को कम करता है और शरीर की ऊर्जा में इजाफा करता है। अवसाद के स्तर के बढ़ने से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और खून का प्रवाह धमनियों में कम होने लगता है। इससे नपुंसकता की समस्या होने लगती है। अश्वगंधा ऐड्रिनल ग्लैंड्स को मजबूत बनाता है। इन्हीं ग्लैंड्स से हमारे हॉर्मोन का उत्पादन ठीक होता है।