फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन वजहों से जवानी में ही आने लगता है बुढ़ापा, लक्षण देखकर हो जाएं सावधान

Sat, 22 Jun 2019 03:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ageing
बुढ़ापा शरीर का एक सामान्य लक्षण है और समय के साथ हर इंसान बूढ़ा होता है। लेकिन आज की तनाव भरी जिंदगी में लोगों में समय से पहले ही बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं। आपकी अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान इन सबके लिए जिम्मेदार है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने दैनिक आहार और दिनभर की गतिविधियों पर नियंत्रण रखें। इससे आपको असमय बुढ़ापा नहीं आएगा।
विज्ञापन

2 of 6
sleeping
नींद की कमी
काम की व्यस्तता में लोग ठीक से नींद भी पूरी नहीं कर पा रहें हैं। शोध बताते हैं कि रोजाना आठ से दस घंटे की नींद एक मनुष्य के लिए जरूरी है। अगर आप भी काम की वजह से पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरुरत है। क्योंकि शरीर में थकान और कमजोरी की एक वजह यह भी हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
शराब का सेवन
शराब का सेवन आजकल का फैशन हो गया है। नियमित रूप से ली गई शराब की थोड़ी- सी मात्रा भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ये आपके शरीर के अंगों के कार्य करने की क्षमता को प्रभावित करती है। जिससे शरीर की उम्र तेजी से बढ़ती है और आप समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते है।

 

4 of 6
sugar
चीनी का सेवन
अति हर चीज की बुरी होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करते है तो यह भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। ज्यादा चीनी के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर बढ़ता है जिससे चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है। चीनी के सेवन से डायबिटीज की समस्या आम है इसलिए जितना हो सके कम से कम चीनी का सेवन करें।
 
विज्ञापन

5 of 6
car sun
धूप में रहना
धूप सेहत के लिए बहुत जरुरी है। सुबह के समय ली गई धूप से विटामिन डी मिलता है। लेकिन ज्यादा देर तक धूप में रहने से त्वचा पर टैनिंग और डलनेस हो जाती है। असमय झुर्रियों का एक कारण ज्यादा देर तक धूप में रहना भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
gym
शरीर की क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा की गई एक्सरसाइज से शरीर की त्वचा ढ़ीली हो जाती है और हमारा शरीर समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें