उत्तर भारत में रोटी और चावल एक साथ खाने का चलन है। हमारे दिमाग में भी भोजन की जो छवि बनती है उसमें चावल और रोटी दोनों का ख्याल आता है। मोटापे की समस्या हो या पाचन क्रिया को दुरुस्त करना हो, डॉक्टर हमें सलाह देते हैं कि दोनों का एक साथ सेवन हानिकारक है।