स्वस्थ और खुश रहने के लिए बनाएं अच्छे दोस्त
- फोटो : Social media
क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
स्वास्थ्य से जुड़ी ऑस्ट्रेलिया सरकार की एक
वेबसाइट भी इस बात पर जोर देती है कि लोगों को अपने रिश्तों को मजबूत करने पर ज्यादा समय और ध्यान देना चाहिए। अच्छे दोस्तों का साथ कई तरह की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने में सहायक है। जिन लोगों के अच्छे दोस्त होते हैं, उन लोगों को तनाव और डिप्रेशन का खतरा कम होता है, यह दोनों स्थितियां लोगों की आयु को कम कर देती हैं।
हालांकि वैज्ञानिक कहते हैं, अच्छे दोस्त का मतलब खूब सारे दोस्तों से नहीं है, अच्छा दोस्त मतलब जो आपके सुख-दुख को अच्छे से समझे। अच्छे दोस्त का मतलव भावनात्मक जुड़ाव से है, इसलिए बहुत सारे नए लोगों से रिश्ते बनाने से बेहतर है जो रिश्ते हैं उनको और मजबूत किया जाए।
-----------------
नोट: यह लेख तमाम अध्ययनों की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। संबंधित अध्ययन की कॉपी संलग्न है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।