हमारी जीवनशैली, आहार और आदतों का सीधा असर हमारे सेहत को प्रभावित करता है। जीवनशैली की गड़बड़ी कई तरह के रोगों के जोखिम को बढ़ावा दे सकती है, यही कारण है कि सभी लोगों को इसपर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करोड़ों लोग लाइफस्टाइल से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हैं। कई आदतें तो आपके जीवन अवधि को भी कम कर देती हैं। धूम्रपान ऐसी ही एक बेहद नुकसानदायक आदत मानी जाती है।
अध्ययन से पता चलता है कि धूम्रपान करने वालों का जीवनकाल, धूम्रपान न करने वालों की तुलना में 10 वर्ष कम होती है।
स्वास्थ्य विशषज्ञ धूम्रपान की आदत को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण मानते हैं। यह ऐसी बीमारियों को जन्म दे सकता है जिन्हें समय से पहले मृत्यु का कारण माना जाता है। कैंसर, फेफड़ों की बीमारियों के लिए धूम्रपान को प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर हम बस इसी एक आदत से छुटकारा पा लें तो न केवल समय से पहले मृत्यु के जोखिम को कम कर सकते हैं, साथ ही जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में धूम्रपान के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जानते हैं।