फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज, इनफर्टिलिटी का देते हैं संकेत

Tue, 20 Apr 2021 08:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इनके बारे में हमेशा दबे-दबे स्वर में ही बात की जाती है - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Dr.Sonia Malik

डॉ सोनिया मलिक, प्रोग्राम डायरेक्टर, एचओडी,

नोवा साउथएंड फर्टिलिटी

डिग्री- डीजीओ, एमडी, एफआईसीओजी, एफआईएएमएस

अनुभव- 20 वर्ष

महिलाओं को हमेशा फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, हालांकि इनके बारे में हमेशा दबे-दबे स्वर में ही बात की जाती है। महिलाएं घर पर ही इस विषय में बात करने में सहज नहीं हो पाती हैं तो चिकित्सक से बात करना तो उनके लिए और भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि इस मुद्दे को लेकर महिलाएं पहले के मुकाबले तो थोड़ा जागरूक हुई हैं लेकिन अभी भी इनफर्टिलिटी के सरल लक्षणों के बारे में महिलाओं में जानकारी का अभाव है इसलिए अगली स्लाइड्स से जानिए इनफर्टिलिटी के लक्षण। 

विज्ञापन

2 of 6
महिलाओं में इनफर्टिलिटी के अलग-अलग कारण होते हैं - फोटो : Social media

किसी एक से जुड़ा मामला नहीं है इनफर्टिलिटी
इनफर्टिलिटी का अर्थ है लगातार और असुरक्षित यौन संबंध रखने के एक साल बाद भी गर्भधारण न कर पाना अर्थात अगर कोई महिला लंबी अवधि तक लगातार यौन संबंध बनाने के बावजूद गर्भवती होने में सक्षम नहीं है, तो इसे इनफर्टिलिटी माना जाता है। इनफर्टिलिटी दरअसल किसी एक पार्टनर या दोनों भागीदारों की समस्या हो सकती है और यह सिर्फ स्त्री या सिर्फ पुरुष से जुड़ा मामला नहीं है। विशेष रूप से महिलाओं में इनफर्टिलिटी के अलग-अलग कारण होते हैं, जिन्हें जल्दी पहचानने से समस्या का निदान करने में मदद मिल सकती है और गर्भ धारण करने के लिए सहायक तरीके अपनाए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 6
हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कई लक्षण हैं जो महिलाएं अनुभव कर सकती हैं - फोटो : social media

हार्मोन में उतार-चढ़ाव
इनफर्टिलिटी के लक्षण के तौर पर महिलाओं को हार्मोन्स में बदलाव अनुभव होता है। हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कई लक्षण हैं जो महिलाएं अनुभव कर सकती हैं, जैसे, चेहरे पर असामान्य तौर पर बालों का बढ़ना, सेक्स के प्रति रुझान में कमी, त्वचा की समस्याएं आदि।

4 of 6
अपनी फर्टिलिटी क्षमता की जांच करा लें - फोटो : Social media

मासिक धर्म का न होना या मासिक धर्म के दौरान तकलीफ/अधिक स्राव होना
ऐसे समय में हो सकता है कि तनाव के कारण मासिक धर्म आगे-पीछे होने लगे, लेकिन अगर यह स्थिति महीनों तक कायम रहती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आप अपनी फर्टिलिटी क्षमता की जांच करा लें। दूसरी ओर, यदि आप मासिक धर्म के दौरान भारी रक्त स्राव का अनुभव कर रहे हैं और यदि मासिक धर्म के कारण आप रूटीन की जिंदगी नहीं जी पा रहे हैं, तो यह एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। अनियमित मासिक धर्म के कारण होने वाले पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) की वजह से भी इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन

5 of 6
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम समस्या है - फोटो : social media

संभोग के दौरान दर्द
डिस्स्पेरुनिया एक ऐसी स्थिति है जब संभोग के दौरान लगातार दर्द होता है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम समस्या है और इसे इनफर्टिलिटी का एक अंतर्निहित संकेत माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपके लिए गर्भधारण करना मुश्किल हो सकता है - फोटो : social media

वजन का बढ़ना या घटना
यदि अचानक आपको अपना वजन बढ़ता हुआ या घटता हुआ लगे तो आप लक्षण को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं क्योंकि यदि आपने समय पर इस लक्षण को पहचानकर चिकित्सक का परामर्श नहीं लिया तो आगे की लिए और भी मुश्किलें बढ़ जाएंगी क्योंकि ऐसी स्थिति में आपके लिए गर्भधारण करना मुश्किल हो सकता है। 

नोट- यह लेख नोवा साउथएंड फर्टिलिटी की प्रोग्राम डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ सोनिया मलिक से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर सोनिया मलिक को 20 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने  डीजीओ, एमडी, एफआईसीओजी, एफआईएएमएस की डिग्री ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें