फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: दर्दनाक हो सकती है अपेंडिक्स की समस्या, समय रहते लक्षणों को पहचानना जरूरी

Tue, 13 Jul 2021 10:05 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 

डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


पेट में दर्द तो लगभग हर किसी को कभी न कभी होता ही है, लेकिन आमतौर पर लोग इसे छोटी-मोटी परेशानी समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि पेट में दर्द का एक कारण अपेंडिक्स भी हो सकता है। दरअसल, अपेंडिक्स एक ट्यूब जैसी संरचना होती है, जो ऊतक से बनी होती है। यह छोटी और बड़ी आंत के मिलने वाली जगह पर पाई जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि आंतों के बैक्टीरिया जब अपेंडिक्स में चले जाते हैं और संक्रमण पैदा करते हैं, तो उससे अपेंडिसाइटिस की समस्या हो सकती है। जब संक्रमण काफी ज्यादा बढ़ जाता है, तो अपेंडिक्स फटने का भी खतरा पैदा हो जाता है। अपेंडिक्स का दर्द कभी-कभी हद से ज्यादा बढ़ जाता है और असहनीय हो जाता है, ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत पड़ जाती है। आइए जानते हैं अपेंडिक्स के लक्षणों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अपेंडिक्स के लक्षण 
  • नाभि या ऊपरी या निचले पेट के पास हल्दा दर्द, जो निचले दाएं पेट में जाते ही तेज हो जाता है 
  • भूख में कमी 
  • पेट में दर्द शुरू होने के तुरंत बाद जी मिचलाना या उल्टी होना 
  • पेट की सूजन 
  • 100 से 101 डिग्री के आसपास बुखार 
  • पेट में गैस के साथ कब्ज या दस्त होना 
  • गैस पास करने में असमर्थता 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अपेंडिक्स के कई मामलों में असामान्य लक्षण भी देखने को मिलते हैं, जिनमें शामिल हैं: 
  • ऊपरी या निचले पेट, पीठ या मलाशय में कहीं भी हल्का या तेज दर्द
  • मूत्र त्याग करने में दर्द 
  • उल्टी, जो पेट दर्द से पहले होती है 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन पांच टेस्ट से पता चल सकता है अपेंडिक्स का 
  • चिकित्सा परीक्षण 
  • सीटी स्कैन 
  • अल्ट्रासाउंड 
  • कम्प्लीट ब्लड काउंट (पूर्ण रक्त गणना) यानी सीबीसी 
  • अन्य इमेजिंग टेस्ट, जैसे एमआरआई 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अपेंडिक्स का इलाज क्या है? 
  • अपेंडिक्स का एकमात्र इलाज सर्जरी है। डॉक्टर पारंपरिक तकनीक (एक बड़ा कट) या लैप्रोस्कोपी (कई छोटे कट और अंदर देखने के लिए कैमरे का उपयोग करके) का उपयोग कर सकते हैं। अपेंडिक्स के ट्यूमर को हटाने के लिए भी सर्जरी की जरूरत होती है। अगर ट्यूमर बड़ा है, तो कोलन के हिस्से को हटाने के साथ ही अधिक आक्रामक सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सामान्य तौर पर, अकेले एंटीबायोटिक्स अपेंडिक्स का प्रभावी ढंग से इलाज नहीं कर सकते हैं। 
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें