फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Hydration Tips: अगर आपको भी हैं ये दिक्कतें तो घड़े का पानी पीने से बचें, वरना पड़ जाएंगे बीमार

Wed, 22 Apr 2026 09:45 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Side Effects Of Drinking Water From Clay Pot: गर्मी के मौसम में ज्यादातर घरों में मिट्टी का मटका रखा जाता है, ताकि उससे ठंडा पानी पिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि ये पानी बहुत से लोगों को नुकसान करता है। आइए इस बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
घड़े का पानी इनके लिए बेहद नुकसानदायक - फोटो : AI
Side Effects Of Drinking Water From Clay Pot: गर्मियों में ठंडा और ताज़ा पानी पीने के लिए लोग अक्सर घड़े (मटके) का सहारा लेते हैं। प्राकृतिक तरीके से ठंडा हुआ यह पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर किसी के लिए यह लाभकारी हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

जी हां, विशेषज्ञ कहते हैं कि कुछ लोगों के लिए घड़े का पानी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। खासकर जिनकी सेहत पहले से कमजोर है या जिन्हें कुछ खास बीमारियां हैं, उन्हें इसे पीने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। कई बार घड़े की सफाई, पानी की गुणवत्ता और शरीर की स्थिति को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

ऐसे में जरूरी है कि आप यह जान लें कि किन लोगों को घड़े का पानी पीने से बचना चाहिए और इसके सेवन से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी सेहत सुरक्षित बनी रहे।

 
विज्ञापन

2 of 7
घड़े का पानी इनके लिए बेहद नुकसानदायक
1. सर्दी-खांसी से पीड़ित लोग

ठंडा पानी गले में खराश और कफ को बढ़ा सकता है।

समाधान: हल्का गुनगुना या सामान्य तापमान का पानी पीना बेहतर।

 
विज्ञापन

3 of 7
घड़े का पानी इनके लिए बेहद नुकसानदायक - फोटो : Freepik.com
2. कमजोर पाचन वाले लोग

गैस, अपच या पेट दर्द वाले लोगों के लिए ठंडा पानी पाचन को धीमा कर सकता है।

समाधान: हल्का गर्म या कमरे के तापमान का पानी।

 

4 of 7
घड़े का पानी इनके लिए बेहद नुकसानदायक
3. अस्थमा या सांस संबंधी मरीज

ठंडा पानी पीने से सांस लेने में दिक्कत या अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
घड़े का पानी इनके लिए बेहद नुकसानदायक - फोटो : AI
4. बुजुर्ग और छोटे बच्चे

कमजोर इम्युनिटी के कारण ठंडा पानी सर्दी-जुकाम या अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ा सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
घड़े का पानी इनके लिए बेहद नुकसानदायक - फोटो : Freepik.com
5. गले के इंफेक्शन वाले लोग

टॉन्सिल या गले में संक्रमण होने पर ठंडा पानी गले की परेशानी बढ़ा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घड़े का पानी इनके लिए बेहद नुकसानदायक - फोटो : Adobe Stock
घड़े का पानी पीते समय सावधानियां
 
  • घड़े को नियमित रूप से साफ रखें।
  • हमेशा साफ और फिल्टर किया हुआ पानी ही भरें।
  • ज्यादा ठंडा पानी एकदम से न पिएं, धीरे-धीरे सेवन करें।
  • गर्मी में भी संतुलित मात्रा में ही ठंडा पानी पिएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें