फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Health Alert: धूप से लौटते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां? बिगड़ सकती है तबीयत

Tue, 21 Apr 2026 08:05 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में धूप से लौटने के बाद शरीर को सही तरीके से संभालना बेहद जरूरी होता है। तेज धूप और लू शरीर को अंदर तक प्रभावित करती हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, सनबर्न और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप सही तरीकों को अपनाते हैं, तो इन समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हीटस्ट्रोक और इसका खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी, धूप और लू का समय शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से पारा करीब 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि आने वाले महीनों में गर्मी के कारण हालात और बिगड़ सकते हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को पहले से ही सावधानी बरतते रहने का जरूरत है। गर्मियों में जरा सी भी लापरवाही आपको हीट स्ट्रोक का शिकार बना सकती है, जिसे जानलेवा तक माना जाता है।

अमर उजाला में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि मार्च 2026, इतिहास का सबसे गर्म मार्च रहा है। ऐसे में मई-जून में गर्मी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोगों को लू लगने का खतरा ज्यादा होता है, ऐसे लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दोपहर की चिलचिलाती धूप में कुछ देर बाहर रहना भी शरीर के तापमान को तेजी से बढ़ा देता है। ऐसे में अगर जरूरी न हो तो दोपहर 12 से 4 के बीच घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो शरीर और सिर को अच्छे से ढककर ही बाहर निकलें। इसके अलावा धूप से लौटने के बाद कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
धूप में जाने से बचें - फोटो : Adobe Stock
गर्मी के दिनों में धूप से बचना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी और लू के दिनों में केवल धूप से बचना ही काफी नहीं है, बल्कि धूप से लौटने के बाद भी शरीर का सही देखभाल भी उतना ही जरूरी है। कई बार छोटी-छोटी गलतियां शरीर पर बड़ा असर डाल सकती हैं।
 
  • धूप से लौटने के बाद शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होता है। इस दौरान शरीर पसीने के जरिए खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है। 
  • यदि ऐसे समय में अचानक बहुत ठंडा पानी पी लिया जाए या सीधे ठंडे माहौल में चले जाएं, तो शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है। 
  • बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
धूप से लौटने के बाद कैसे रखें सेहत का ख्याल - फोटो : Freepik.com
धूप से लौटने के बाद बरतें सावधानी

विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दिनों में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। तेज धूप और लू शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित करती है, जिससे डिहाइड्रेशन, सनबर्न और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप सही तरीकों को अपनाते हैं, तो इन समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं।

इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि धूप से लौटने के बाद क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए?

4 of 5
हीटस्ट्रोक और इसका खतरा - फोटो : Adobe Stock
धूप से आने के बाद क्या करें?

धूप से लौटने के बाद तुरंत एसी में न जाएं बल्कि धीरे-धीरे शरीर को ठंडा करें। पहले सामान्य तापमान में कुछ देर बैठें ताकि शरीर का तापमान धीरे-धीरे कम हो।
 
  • धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में पानी, नारियल पानी या ओआरएस लेना फायदेमंद होता है।
  • हल्के ठंडे पानी से चेहरा और हाथ-पैर धोने से गर्मी कम होती है।
  • धूप से लौटने के बाद दही, फल, सलाद जैसे हल्के और ठंडक देने वाली चीजें खाएं।
  • कॉटन के कपड़े ही पहनें, ये शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और पसीने को आसानी से सोखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लू लगने का खतरा और बचाव - फोटो : Amarujala.com/AI
धूप से आने के बाद क्या न करें?

धूप से लौटने के बाद तुरंत ठंडा पानी न पिएं। बहुत ठंडा पानी अचानक पीने से शरीर का तापमान तेजी से बदलता है जो नुकसान कर सकता है।
 
  • धूप से आते ही तुरंत नहाना सही नहीं है। पहले शरीर का तापमान सामान्य होने दें, फिर नहाएं।
  • तुरंत एसी या कूलर के सामने बैठने से सर्दी-जुकाम या सिरदर्द हो सकता है।
  • धूप से आने के बाद कॉफी, चाय और कोल्ड ड्रिंक्स न पिएं। ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
  • .धूप के बाद तुरंत व्यायाम न करें। शरीर पहले से गर्म और थका होता है, ऐसे में एक्सरसाइज नुकसानदायक हो सकता है।
  • अगर धूप के बाद चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द या ज्यादा कमजोरी महसूस हो, तो यह हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें